लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक और पुणे में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर बना काल, 2 बच्चों समेत 6 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2025 09:28 IST

Road Accident: कर्नाटक और पुणे में भीषण सड़क हादसा हुआ है।

Open in App

Road Accident: कर्नाटक के तुमकूर के ओबलपुर गेट के पास मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद आसिफ (12), मुमताज (38) और शाखिर हुसैन (48) के रूप में हुई है। ये सभी मधुगिरी तालुक के गुड्डेनहल्ली गांव के निवासी थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं, पुणे में भी दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार सुबह एक मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आ जाने से उसपर सवार 35 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिकारपुर पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया, ‘‘गणेश खेडकर मोटरसाइकिल से अपने 5-9 आयुवर्ग के दो बच्चों को स्कूल ले जा रहे थे, तभी शिकारपुर-चाकन रोड पर यह हादसा हुआ। ट्रक चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में खेडकर के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। खेडकर और उनके बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई है कि वह नशे में था। उस पर भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाकर्नाटकPunePune Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण