लाइव न्यूज़ :

RJD करेगी जनता कर्फ्यू का बिहार में विरोध, लालू यादव के करीबी भोला यादव का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2020 07:37 IST

राजद विधायक व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव ने इस जनता कर्फ्यू को अघोषित आपातकाल बताते हुए कहा है कि कोरोना वायरस को रोकने में सरकार फेल है. 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देशवासियों से जनता कर्फ्यू लगाये जाने की अपील के बाद राजद ने इसका विरोध करने का ऐलान किया है. राजद विधायक व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव ने इस जनता कर्फ्यू को अघोषित आपातकाल बताते हुए कहा है कि कोरोना वायरस को रोकने में सरकार फेल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देशवासियों से जनता कर्फ्यू लगाये जाने की अपील के बाद राजद ने इसका विरोध करने का ऐलान किया है. राजद विधायक व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव ने इस जनता कर्फ्यू को अघोषित आपातकाल बताते हुए कहा है कि कोरोना वायरस को रोकने में सरकार फेल है. 

उन्होंने कहा है कि इस महामारी से बचाव और इससे उबरने की कोई तैयारी नहीं है. इसलिए बाकी सवालो से बचने के लिए और ध्यान को भटकाने के लिए यह काम कर रही है. 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का राजद पुरजोर विरोध करता है.

उन्होंने कहा कि कोरोना एक बड़ी बीमारी और महामारी है, लेकिन कहीं भी कोई अस्पताल तैयार नहीं है. सेनेटाइजर भी किसी जगह उपलब्ध नहीं हैं. गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों का तो और बुरा हाल है.

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सिर्फ सरकार प्रचार-प्रसार कर लोगों को डरा रही है लेकिन कोरोना से बचने के कोइ उपाय नहीं कर रही है.

उन्होंने दरभंगा के जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि वे सरकार को जल्द एक त्राहिमाम संदेश भेजें, ताकि इस महामारी के रोकने के सभी उपाय दरभंगा में सुनिश्चित किए जाएं.

भोला यादव ने प्रधानमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि जनता कर्फ्यू से पहले लोगों के घरों तक अनाज मुहैया कराए सरकार. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा रोज मजदूरी कर खाने वाला परिवार आखिर खाएगा क्या? यह सरकार बताये. सरकार खाने पीने के सामन जनता को मुहैया करा दे फिर जनता कर्फ्यू लगा दे तब राजद समर्थन करेगी वर्ना इसका विरोध राजद करती रहेगी.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारआरजेडीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम