लाइव न्यूज़ :

राबड़ी देवी से सीबीआई की पूछताछ पर राजद विधायक ने नरेंद्र मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा-विपक्ष को भय में रखने की कोशिश है

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2023 14:50 IST

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने राबड़ी देवी से सीबीआई की पूछताछ पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी एकता से घबरा रही है और इसलिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई का पहुंचना केंद्र सरकार की अघोषित इमरजेंसी की तरह है: सुधाकर सिंहराजद विधायक ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता से घबराई हुई है।

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक साथ निशाना साधा है। बजट सत्र में शामिल होने आए सुधाकर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई टीम का पहुंचना केंद्र सरकार की अघोषित इमरजेंसी की तरह है, जिसमें वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता से घबराई हुई है और इस तरह का कदम उठा रही है। 

उन्होंने कहा कि सीबीआई की 'यह छापेमारी केवल विपक्ष को भय में रखने की कोशिश है'। यह महज भाजपा के तरफ से विरोधी दलों को डराने की कोशिश है। इसके आलावा यह कुछ भी नहीं है। इस मामले में कई बार छापेमारी हो चुकी है, लेकिन कभी भी इन्हें कुछ भी नहीं मिला है। अब कोई नई जानकारी सीबीआई को मिलती भी है तो उन्हें सीधे कोर्ट जाना चाहिए और वहां अपनी बातों को रखना चाहिए। 

सुधाकर सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से यह मालूम चलता है कि केंद्र सरकार विपक्षी एकता से डरी  हुई है। उनके इन कामों से हमलोग डरने वाले नहीं है। इससे बिहार में चल रही सरकार पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाली है।

हालांकि, इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह तो सबको मालूम है कि लोग इधर से उधर हो जाते हैं। लेकिन बिहार में सरकार चलते ही रहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अपने पुराने बयान को दोहराते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि अब नीतीश कुमार में वह क्षमता नहीं रह गई है कि वह बिहार का नेतृत्व करें या फिर देश की विपक्षी एकता का। अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से रिटायर हो जाना चाहिए।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार समाचारसीबीआईराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब