लाइव न्यूज़ :

अगर कुछ नहीं मिला तो मानहानि का करूंगी केस दर्ज- CBI रेड पर बोली आरजेडी नेता सुनील सिंह की पत्नी, कही यह बात

By आजाद खान | Updated: August 24, 2022 11:29 IST

इस पर आरजेडी नेता सुनील सिंह ने भी बोला है। उन्होंने कहा है, "वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर कर विधायक उनके पक्ष में आएंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देआरजेडी नेता सुनील सिंह के यहां सुबह से सीबीआई की छापेमारी चल रही है।इस छापे को लेकर उनकी पत्नी का बयान भी सामने आया है। नेता की पत्नी ने कहा है कि अगर सीबीआई को कुछ नहीं मिला तो वे मानहानि का केस करेंगी।

Sunil Singh CBI Raid:बिहार में महागठबंधन की सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही आरजेडी नेता सुनील सिंह (Sunil Singh) के यहां आज सीबीआई की छापेमारी हुई है। यह छापेमारी सुबह में हुई है जो अभी तक चल रही है। इसे लेकर आरजेडी नेताओं के तरफ से बयान भी सामने आने लगे है। 

छापेमारी पर बोलते हुए आरजेडी नेता सुनील सिंह ने कहा है कि यह सब उन्हें डराने के लिए किया जा रहा है। इस छापे को लेकर सुनील सिंह की पत्नी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करने की बात कही है। 

क्या बोले सुनील सिंह की पत्नी ने

सीबीआई द्वारा आरजेडी नेता सुनील सिंह के यहां छापेमारी को लेकर सुनील सिंह की पत्नी ने बयान दिया है। इसे लेकर उन्होंने कहा है, "ये बेवजह हमें परेशान कर रहे हैं। मेरे घर को बर्बाद कर रहे हैं। अगर इन्हें हमारे घर से कुछ नहीं मिला तो हम इन पर मानहानि का केस दर्ज करेंगे।" 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा, "ये इज्जत का सवाल है। बिना सूचना दिए सीबीआई कैसे मेरे घर में घुस सकती है। मेरे पति किसी के पीछे नहीं भागते, ईमानदारी से काम करते हैं इसलिए आज उन्हें परेशान किया जा रहा है।" 

छापेमारी को लेकर सुनील सिंह ने क्या कहा 

इस छापेमारी को लेकर सुनील सिंह की भी बयान सामने आई है। उन्होंने कहा है, "यह सब जान बूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर कर विधायक उनके पक्ष में आएंगे।"

लालू यादव की बेटी ने भी दी है प्रतक्रिया

आरजेडी नेता सुनील सिंह के यहां सीबीआई की छापेमारी को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है,  ''ये बलात्कारी पार्टी फ़्लोर टेस्ट से पहले ही नीचता पे आ गई है। अपने पोसुआ को भेजा है डराने के लिए।''

वहीं इस पर बोलते हुए आरजेडी नेता मनोज झा ने इसे भाजपा का छापा बताया है। उन्होंने कहा है कि यह कोई एजेंसी का छापा नहीं है बल्कि यह बीजेपी के संगठनों की छापेमारी है। मनोज झा ने यह भी कहा कि बिहार में नई सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि आइए हमारे घर में ही दफ्तर खोल लीजिए। झा के मुताबिक, हम यह छापेमारी का सिलसिला दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और बिहार तक चलते देख रहे है। 

टॅग्स :बिहारसीबीआईआरजेडीBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण