लाइव न्यूज़ :

RJD नेता शिवानंद तिवारी ने सीएम नीतीश कुमार को घेरा, पूछा- क्या वह एनआरसी का विरोध करेंगे? 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2019 17:11 IST

शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश जी की पार्टी के सांसदों ने भाषण तो जरूर विरोध में किया. लेकिन जब पक्ष विपक्ष में वोट डालने का अवसर आया तो उन्होंने सदन का बहिर्गमन कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देतिवारी ने कहा कि चीन की विस्तारवादी नीति से दुनिया वाकिफ है. एक समुदाय विशेष के प्रति घोर नफ़रत के भाव ने इनको अंधा बना दिया है.

राजनीति से दूरी बना चुके राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एनआरसी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा है कि तीन तलाक कानून तथा संविधान के अनुच्छेद 370 पर जिस प्रकार नीतीश कुमार ने अपना विरोध जताया. अब क्या उसी तरीके से वो एनआरसी का विरोध करेंगे? 

शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश जी की पार्टी के सांसदों ने भाषण तो जरूर विरोध में किया. लेकिन जब पक्ष विपक्ष में वोट डालने का अवसर आया तो उन्होंने सदन का बहिर्गमन कर दिया. इस प्रकार उपरोक्त दोनों अवसरों पर अप्रत्यक्ष ढंग से नीतीश जी ने भाजपा की मदद ही की थी. 

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधयेक हमारे संविधान की आत्मा का हनन करता है. साथ ही इस विधेयक के विरोध में देश की उत्तरी पूर्वी सीमा पर स्थित सभी आठ राज्यों के नागरिक मोदी सरकार के विरुद्ध बगावत की मुद्रा में हैं. पाँच हजार किमी से ज़्यादा लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर का यह इलाका है. जबकि उन्हीं में एक अरुणाचल प्रदेश पर तो चीन की नाजायज दावेदारी है. 

शिवानंद तिवारी ने यह भी कहा है कि जो तटस्थ हैं समय लिखेगा उनका भी इतिहास. शिवानन्द तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने नागरिकता संशोधन विधयेक के विरोध की घोषणा की है. इसका मैं स्वागत करता हूं. लेकिन इस विरोध का स्वरूप कैसा होगा इसको लेकर संशय हो रहा है. इसलिए कि इसके पहले उन्होंने तीन तलाक कानून तथा संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने का भी विरोध किया था. 

लेकिन वह विरोध औपचारिक और दिखावटी साबित हुआ, क्योंकि उपरोक्त दोनों अवसरों पर नीतीश जी की पार्टी के सांसदों ने भाषण तो जरूर विरोध में किया. लेकिन जब पक्ष विपक्ष में वोट डालने का अवसर आया तो उन्होंने सदन का बहिर्गमन कर दिया. इस प्रकार उपरोक्त दोनों अवसरों पर अप्रत्यक्ष ढंग से नीतीश जी ने भाजपा की मदद ही की थी.

तिवारी ने कहा कि चीन की विस्तारवादी नीति से दुनिया वाकिफ है. सामान्य बुद्धि के मुताबिक़ किसी भी मुल्क का यह प्राथमिक दायित्व है कि वह कोई ऐसा कदम नहीं उठाए जिसकी वजह से उसके सीमा क्षेत्र के नागरिकों के बीच असंतोष पैदा हो. वह भी ऐसी हालत में जब पडोसी मुल्क हमारी सीमा को मान्यता नहीं दे रहा है. 

मोदी सरकार की नाकाबिलियत इसीसे प्रमाणित हो रही है कि एक तरफ़ हमारे मुल्क का पैदाइशी विरोधी पाकिस्तान के साथ जुडे कश्मीर में संविधान का अनुच्छेद 370 को समाप्त कर इसने वहाँ के नागरिकों में गंभीर असंतोष और ग़ुस्सा पैदा कर दिया है. दूसरी ओर नागरिका संशोधन विधेयक के ज़रिए उत्तर-पूर्व के सीमाई इलाक़े में उथल-पुथल पैदा करने पर यह सरकार आमादा है. ऐसी हालत में मोदी सरकार का यह कदम देश भक्ति की उसकी समझ पर ही गंभीर सुबहा पैदा कर रहा है. 

दरअसल, एक समुदाय विशेष के प्रति घोर नफ़रत के भाव ने इनको अंधा बना दिया है. देश का हित-अहित इनकी नजरों से ओझल हो गया है. इसलिए ऐसे कदम का जो न सिर्फ हमारी संवैधानिक स्थापनाओं के विपरीत है बल्कि देश की अखंडता को भी जोखिम में डालने वाला है, विरोध करना हर देशवासी का कर्तव्य है.

टॅग्स :आरजेडीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब