लाइव न्यूज़ :

राजद नेता ऋषि मिश्रा ने दे दी अपनी ही पार्टी को नसीहत, कहा-गाली देकर किसी पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला

By रुस्तम राणा | Updated: December 15, 2025 16:43 IST

इसी कड़ी में राजद नेता ऋषि मिश्रा ने सोमवार को इशारों ही इशारों में पार्टी नेतृत्व को नसीहत देते हुए कहा कि केवल ए-टू-जेड की पार्टी कहने और बातें करने से राजनीति में कुछ हासिल नहीं होता।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद महागठबंधन के सहयोगी दल एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने में जुटे हुए हैं। एक ओर जहां कांग्रेस के अंदर ही अलग-अलग गुट एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं, वहीं अब राजद के नेता भी हार को लेकर एक दूसरे को नसीहत दे रहे हैं। इसी कड़ी में राजद नेता ऋषि मिश्रा ने सोमवार को इशारों ही इशारों में पार्टी नेतृत्व को नसीहत देते हुए कहा कि केवल ए-टू-जेड की पार्टी कहने और बातें करने से राजनीति में कुछ हासिल नहीं होता। अगर किसी पार्टी को आगे बढ़ना है, तो उसे जात-पात की संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा।

उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में समाज को जोड़ने की जरूरत है, न कि तोड़ने की। अगड़े और पिछड़े, सभी को समान रूप से तवज्जो देना जरूरी है। किसी एक वर्ग को खुश करने की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चल सकती। ऋषि मिश्रा ने कहा कि जात-पात की राजनीति छोड़कर जब तक सबको साथ लेकर नहीं चला जाएगा, तब तक विकास की कल्पना अधूरी ही रहेगी। 

उन्होंने राजद का नाम लिए बगैर कहा कि कोई भी पार्टी झा, सिंह, सिन्हा और श्रीवास्तव को गाली देकर या अपमानित आगे नहीं बढ़ सकता है। गाली देकर किसी पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला है। राजनीति में भाषा और व्यवहार दोनों का स्तर ऊंचा होना चाहिए, तभी जनता भरोसा करती है। ऋषि मिश्रा ने नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि नितिन नबीन युवा सोच के नेता हैं और उनकी कार्यशैली पार्टी और समाज दोनों को आगे ले जाने में मददगार साबित होगी। 

उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की राजनीति को नई ऊर्जा और नई सोच की जरूरत है। युवा नेतृत्व न सिर्फ पार्टी को मजबूती देता है, बल्कि समाज को भी आगे बढ़ाने का काम करता है। नितिन नवीन जैसे नेताओं से यही उम्मीद है कि वे सभी को साथ लेकर चलने वाली राजनीति को बढ़ावा देंगे।

टॅग्स :आरजेडीतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर