राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन की तैयारियों में जुटा राजद, पटना से जिला तक मनेगा जश्न

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2024 16:47 IST2024-06-10T16:46:51+5:302024-06-10T16:47:30+5:30

पटना:  उनका बचपन संघर्षों भरा रहा है। उन्होंने अपनी आत्मकथा 'गोपालगंज टू रायसीना' में अपनी गरीबी का जिक्र किया है।

RJD is busy in preparation for the 77th birthday of RJD chief Lalu Prasad Yadav celebrations will be held from Patna to the district | राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन की तैयारियों में जुटा राजद, पटना से जिला तक मनेगा जश्न

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन की तैयारियों में जुटा राजद, पटना से जिला तक मनेगा जश्न

पटना:  राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन 11 जून को मनाया जाएगा, जिसके लिए पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। मंगलवार को बिहार के सभी जिलों में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा लालू यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। जिसके लिए जिला-प्रखंड स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

लालू यादव के जन्मदिन को लेकर पटना में राजद कार्यालय को भी सजाया गया है। राजद कार्यालय में लाइट लगाए जा रहे हैं। वहीं पटना की सड़कें भी लालू यादव के जन्मदिन की बधाई वाले पोस्टर से पट गई है। 

राजद कार्यकर्ता लालू यादव को उनके 77 वां जन्मदिन के लिए विशेष शुभकामनाएं दे रहे हैं। पोस्टर पर राजद ने लिखा है कि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के पुरोधा, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को 77 वां जन्मदिन की ढेर सारी बधाई'।

हम सभी आपके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। लालू यादव की जन्मदिन को लेकर राजद कार्यकर्ता अत्यधिक उत्साहित हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में भी राजद ने चार सीट अपने नाम की है। वहीं इंडिया गठबंधन के नाम 9 सीटें हुई है। जिसको लेकर भी राजद कार्यकर्ता खुश हैं। इंडिया गठबंधन की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने लालू के जन्मदिन को राज्य के सभी जिलों में मनाने की बात कही है।

जिला-प्रखंड स्तर पर जन्मदिन को और बड़े स्तर पर मनाने की बात कही है। लालू की लोकप्रियता देश-विदेश तक रही है। अक्सर वो अपने विरोधियों को अपने खासे देशी अंदाज में जवाब देते हुए देखे जाते हैं। बता दें कि लालू का जन्म बिहार के गोपालगंज के फुलवरिया गांव में हुआ था।

लालू का बचपन अभावों के कारण संघर्षों में बीता है। यही संघर्ष और जमीनी जुड़ाव उनके बोलचाल में झलकता है। लालू के पिता का नाम कुंदन राय और माता का नाम मरछिया देवी था। उनका बचपन संघर्षों भरा रहा है। उन्होंने अपनी आत्मकथा 'गोपालगंज टू रायसीना' में अपनी गरीबी का जिक्र किया है।

इस किताब में जिक्र है कि उन्हें खाने के लिए खाना और पहनने के लिए कपड़े नहीं होते थे। वे गांव में भैंस और अन्य जानवरों को चराते रहते थे।

Web Title: RJD is busy in preparation for the 77th birthday of RJD chief Lalu Prasad Yadav celebrations will be held from Patna to the district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे