लालू प्रसाद यादव रख रहे हैं बिहार की सियासत पर पैनी नजर, मुबारकपुर कांड पीडितों के परिवार से बात की

By एस पी सिन्हा | Published: February 17, 2023 04:55 PM2023-02-17T16:55:33+5:302023-02-17T16:56:50+5:30

राजद प्रमुख लालू यादव ने मुबारकपुर कांड के मृतक अमितेश और राहुल के पिता से बात की। जयप्रकाश नारायण सिंह और संजय सिंह से बात करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय पर भरोसा रखिए। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

RJD chief Lalu Yadav spoke to father of Amitesh and Rahul deceased in Mubarakpur incident | लालू प्रसाद यादव रख रहे हैं बिहार की सियासत पर पैनी नजर, मुबारकपुर कांड पीडितों के परिवार से बात की

लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

Highlights लालू प्रसाद यादव बिहार के सियासत में सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैंबिहार के छपरा का मुबारकपुर कांड पीड़ितों के परिवार से बात की कहा- न्यायालय पर भरोसा रखिए, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

पटना: किडनी ट्रांसप्लांट कराकर सिंगापुर से दिल्ली लौटते ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादवबिहार के सियासत में सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बिहार के छपरा का मुबारकपुर कांड पर अपनी निगाहें टिका दी है। दरअसल, हिंसा के बाद मुबारकपुर का माहौल इस कदर बिगड़ा कि सरकार को वहां धारा 144 लगाकर इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी।

इस मामले को लेकर विपक्ष द्वारा काफी हंगामा भी मचाया गया और इसे जातीय रंग देने की कोशिश की गई। इसले बाद राजद प्रमुख लालू यादव ने मुबारकपुर कांड के मृतक अमितेश और राहुल के पिता से बात की है और उन्हें भरोसा दिलाया कि जिसने भी किया है, उसे सजा जरूर मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू यादव ने मुबारकपुर कांड के मृतक अमितेश और राहुल के पिता से बात की। जयप्रकाश नारायण सिंह और संजय सिंह से बात करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय पर भरोसा रखिए। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुबारकपुर की घटना एक अमानवीय है। जिसने भी किया है, उसे सजा जरूर मिलेगी। दोनों परिवारों से लालू यादव ने धैर्य बनाए रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सारण पुलिस अपना काम कर रही है। दोषी कहीं भी होंगे, पुलिस उन्हें ढूंढ लेगी। सजा दिलाने का काम करेगी। लालू यादव ने पुलिस-प्रशासन की प्रशंसा भी की है। इस दौरान राजद प्रमुख ने कहा कि प्रभुनाथ बाबू और रामानंद यादव का पूर्व में बनाए गए जातीय समीकरण और गांव के नाम को कुछ लोगों ने खराब कर दिया। इसके मिटाने में अब वक्त लगेगा।

 दरअसल, मुबारकपुर कांड को जातीय रंग देने की कोशिश की गई। सत्ताधारी राजद-जदयू पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। ऐसे में लालू यादव ने एक कॉल कर साफ-साफ संदेश दे दिया है कि वह अभी भी सियासत में सक्रिय हैं और राजद ए टू जेड की पार्टी है। बिहार की सियासत और घटना पर उनकी पैनी नजर है।

Web Title: RJD chief Lalu Yadav spoke to father of Amitesh and Rahul deceased in Mubarakpur incident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे