लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जुटे हैं पूजा-पाठ में, देवघर में बाबा के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2023 14:56 IST

देवघर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाते हुए उनका जलाभिषेक और पूजा अर्चना करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव देवघर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा अर्चना करेंगेकार्यक्रम के अनुसार, वह देवघर में रात्रि विश्राम करेंगेइसके साथ ही देवघर में लालू प्रसाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे

पटना: देशभर में सनातन धर्म को लेकर छिड़े संग्राम के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को पत्नी राबड़ी देवी के साथ देवघर पहुंच गए। देवघर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाते हुए उनका जलाभिषेक और पूजा अर्चना करेंगे। लालू देवघर में रात्रि विश्राम करेंगे। देवघर के सर्किट हाउस में वे ठहरेंगे। लालू रविवार को पटना से दोपहर 12 बजकर 35 की इंडिगो फ्लाइट से रवाना हुए। 

इसके साथ ही देवघर में लालू प्रसाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि इससे पहले 4 सितंबर को लालू यादव ने राबड़ी देवी के साथ सोनपुर के हरिहर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया था। 6 सितंबर को जन्माष्टमी पर वो बड़े बेटे तेजप्रताप के साथ बांके बिहारी मंदिर भी गए थे। यहां नंदी के कान में उन्होंने अपनी मन्नत भी बोली थी। वहीं, इंडिया गठबंधन की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे लालू सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे और वहां तेजस्वी और मीसा भारती के साथ पूजा अर्चना की थी। 

इस बीच सियासी गलियारे में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर क्या कारण है कि लालू इन दिनों पूजा पाठ पर विशेष जोर दे रहे हैं? कहा जा रहा है कि लालू यादव बिहार में इंडिया गठबंधन को ‎लोकसभा चुनाव में भारी जीत दिलाने के लिए पूजा‎पाठ में जुट गए हैं। पिछले साल अगस्त में बिहार में‎ भाजपा को सत्ता से हटा कर जदयू, कांग्रेस और वाम‎दलों के साथ सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाने‎ के बाद लालू भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ‎ लगातार हमलावर हैं। 

बिहार में सरकार के मुखिया‎ नीतीश कुमार हैं और विपक्षी एकता के लिए नीतीश ‎कुमार के साथ लालू यादव लगातार सक्रिय हैं। पटना, ‎बेंगलुरु और अभी हाल में ही मुंबई में हुई इंडिया‎ गठबंधन की बैठक में तो लालू पीएम नरेंद्र मोदी पर ‎सीधा हमला कर चुके हैं।‎

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारदेवघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन