लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं ऋतु खंडूरी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2022 15:34 IST

ऋतु खंडूरी को बतौर 5वीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके साथ ही अब वो राज्य विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बन गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। ऋतू एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

देहरादून: ऋतु खंडूरी 5वीं उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं। ऐसे में अब राज्य विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बन गई हैं। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष चुने जाने पर खंडूरी ने कहा कि यह न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए भी गर्व का क्षण है कि एक महिला को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। मैं खुश हूं। यह उत्तराखंड औरए महिलाओं के लिए सम्मान की बात है। 

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। सीएम धामी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मैं ऋतु खंडूरी जी को उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं। वह सदन को अच्छे से चलाएगी और उनके नेतृत्व में हमारी विधानसभा नया इतिहास रचेगी। बता दें कि खंडूरी भाजपा के प्रेमचंद अग्रवाल के बाद स्पीकर बनी हैं। अग्रवाल का टर्म इस साल 10 मार्च को खत्म हुआ था। 

कौन हैं ऋतु खंडूरी?

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी ऋतु उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार के कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर विधायक बनी हैं। 29 जनवरी 1965 को नैनीताल में जन्मीं ऋतु ने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन और दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल किया। खास बात ये है कि ऋतू एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, उनके पति राजेश भूषण बेंजवाल एक आईएएस अधिकारी हैं। 

टॅग्स :Uttarakhand Legislative Assemblyपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब