लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर का निधनः उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, येदियुरप्पा, शरद पवार समेत इन हस्तियों ने जताया शोक, कहा- चिंटू की आत्मा को शांति मिले

By भाषा | Updated: April 30, 2020 13:40 IST

Rishi Kapoor Death: शरद पवार ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। भारतीय फिल्म उद्योग ने एक बहुमुखी और करिश्माई अभिनेता को खो दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक हस्तियों ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया। 67 साल के कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार तथा विभिन्न हस्तियों ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया। 67 साल के कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे।ठाकरे ने अपने शोक संदेश में कहा कि कपूर न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक सरल इंसान थे। उन्होंने कहा, " उनकी मृत्यु से, हमने कलाकारों की दो पीढ़ियों को जोड़ने वाली एक कड़ी खो दिया है। वह अपने परिवार की शानदार विरासत को आगे लेकर गए, जिसका भारतीय फिल्म उद्योग में योगदान अद्वितीय है।"उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि कपूर के निधन की खबर इसलिए भी दुखद और हैरान करने वाली है, क्योंकि एक दिन पहले ही एक और प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का इंतकाल हुआ था। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने अपने प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों को खुशी दी और सिनेमा के क्षेत्र में कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया।

शरद पवार ने ट्वीट किया, " वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। भारतीय फिल्म उद्योग ने एक बहुमुखी और करिश्माई अभिनेता को खो दिया है। कपूर परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।" उनकी बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने भी कपूर के असमय निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह काफी प्रतिभावान और प्रशंसित अभिनेता थे। वह अच्छे इंसान और दोस्त थे।

सुले ने ट्वीट किया, " नीतू, रणबीर, डब्बू, रीमा, चिम्पू और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। चिंटू की आत्मा को शांति मिले। आप याद रहेंगे। "

कपूर के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताते हुए कहा कि बीमारी के समय को भी उन्होंने बेहद गरिमामय तरीके से बिताया। बनर्जी ने ट्वीट किया, " प्रतिष्ठित और बहुमुखी फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से गहरा शोक हुआ। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और फिल्म जगत को मेरी संवेदनाएं।"

अभिनेता के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "एक और दिग्गज तथा वरिष्ठ अभिनेता, ऋषि कपूर के निधन से दुखी हूं। शानदार अभिनय से हमें मंत्रमुग्ध करने का उनका तरीका याद किया जाएगा। परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने भी कपूर के निधन पर अफसोस जताया। अलग अलग भाषा की फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री और मांड्या की सांसद सुमलता अंबरीश ने अभिनेता के निधन पर दुख जताया और कहा कि 2020 एक बुरा सपना साबित हो रहा है। ऋषि कपूर प्रसिद्घ कपूर वंश की तीसरी पीढ़ी के अभिनेता थे। 

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिपउद्धव ठाकरेशरद पवारममता बनर्जीबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब