लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में नमाज के बाद अब क्रिसमस पर विवाद, लगाए गए 'जय श्री राम' के नारे, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: December 25, 2021 14:33 IST

गुरुग्राम में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक गिरजाघर में कथित तौर पर कुछ लोगों के घुसने और प्रार्थनाओं में खलल डालने का मामला सामने आया है। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए गए।

Open in App

गुरुग्राम:  खुद को दक्षिणपंथी कार्यकर्ता बताने वाले लोगों का एक समूह यहां क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक गिरजाघर में कथित तौर पर घुसा और उसने क्रिसमस की प्रार्थनाओं में खलल डाला। स्थानीय पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में कुछ लोग शुक्रवार शाम को गिरजाघर परिसर में घुसते हुए और ‘जय श्री राम’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं। वे कोरल का समूह गान कर रहे श्रद्धालुओें को मंच से धक्का देते हुए तथा उनसे माइक छीनते दिख रहे हैं।

यह घटना ऐसे समय में हुई जब गुरुग्राम में कुछ सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद पैदा हो गया है।

एक स्थानीय पादरी ने बताया, ‘‘यह डरावना था क्योंकि गिरजाघर में महिलाएं तथा बच्चे भी मौजूद थे। हर गुजरते दिन के साथ परेशानी बढ़ती जा रही है। यह हमारे प्रार्थना करने तथा धर्म को मानने के अधिकार का उल्लंघन है।’’

पटौदी थाने के प्रभारी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :गुरुग्रामक्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे