लाइव न्यूज़ :

चाईबासा में भीषण मुठभेड़ में इनामी नक्सली सुरीन मारा गया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 12:47 IST

Open in App

पश्चिमी सिंहभूम, 17 जुलाई झारखंड के चाईबासा जिले में शुक्रवार शाम को भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के स्वयंभू कुख्यात जोनल कमांडर और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली शनीचर सुरीन को मार गिराया।

पुलिस के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चाईबासा जिले के गुदड़ी थाने के तहत आने वाले पिडुंग बड़ा केसल जंगल में हुई। उन्होंने पीएलएफआई के इस खतरनाक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि खूंटी पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि रनिया इलाके में शनीचर सुरीन का दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है जिसके बाद खूंटी/चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 94 बटालियन की टीम ने कार्रवाई करते हुए हुए जंगल में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को देखते ही शनिचर के दस्ते ने गोलीबारी शुरू कर दी लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शनीचर सुरीन मारा गया जबकि उसके दस्ते के अन्य सदस्य भाग गए।

शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने इस नक्सली कमांडर के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सली के शव की ग्रामीणों से पहचान कराने की औपचारिक कार्रवाई जारी है। वह इस इलाके में आतंक का पर्याय था और उस पर डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर अब भी तलाशी अभियान जारी है जिसके चलते मुठभेड़ में हुई बरामदगी का अभी विस्तृत विवरण नहीं प्राप्त हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण