लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होना क्रांतिकारी कदम: ठाकरे

By भाषा | Updated: January 16, 2021 15:22 IST

Open in App

मुंबई, 16 जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान को ''क्रांतिकारी कदम'' करार दिया और महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों द्वारा किए गए प्रयासों को याद किया।

मुख्यमंत्री ने यहां बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में कोविड केन्द्र में टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि जब कोई उपचार उपलब्ध नहीं था तब ''कोरोना योद्धाओं'' ने निस्वार्थ तरीके से कोविड-19 रोगियों का इलाज किया।

उन्होंने कहा, ''उन दिनों के याद करके मैं अब भी सहम जाता हूं। उस समय हालात सचमुच बहुत प्रतिकूल और नाजुक थे। हर किसी के सामने यही सवाल था कि अब आगे क्या किया जाए और कोई समाधान नहीं नजर नहीं आ रहा था। हालात के चलते हर कोई दबाव में था।''

ठाकरे ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना योद्धाओं के प्रयासों का नतीजा है कि इस कोविड केन्द्र में अब कोई संक्रमित इलाज के लिये नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होना क्रांतिकारी कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण