लाइव न्यूज़ :

सामान के साथ आंतकी भर कर ट्रक चलाता था ड्राइवर, 22 आतंकियों को पहुंचा चुका है कश्मीर

By भारती द्विवेदी | Updated: September 14, 2018 16:00 IST

डील के बाद उनदोनों को आधी से अधिक रकम एडवांस में दे दी जाती है। बाकी की बची राशि आतंकियों को घाटी में पहुंचाने के बाद दी जाती है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के झज्जर कोटली में दो दिन पहले 3 आंतकियों ने चेकिंग के दौरान पुलिस वालों पर फायरिंग की थी। तीन आतंकी चेकिंग पोस्ट तक एक ट्रक में सवार होकर आए थे। उस समय फायरिंग के बाद आतंकी तो फरार हो गए लेकिन पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद उनदोनों की ही ज्वाइंट इंट्रोगेशन सेंटर (जेआईसी) ले जाया गया था, जहा पूछताछ के दौरान उन्होंने इस मामले में एक नया खुलासा किया है। 

अमर उजाला अखबार की खबर के अनुसार, ड्राइवर और कंडक्टर ने पूछताछ के दौरान ये बात कबूल की है कि वो घाटी में आतंकियों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। पिछले एकसाल में दोनों ने मिलकर 22 आतंकियों को घाटी में सुरक्षित पहुंचाया है। 

ट्रक ड्राइवर का नाम रियाज है और वो ओजीडब्लू यानी सस्पेक्ट ओवरग्राउंड वर्कर है। वहीं कंडक्टर इकबाल मेडिकल स्टूडेंट है। वो आतंकियों को पहुंचाने में गाइड की भूमिका निभाता है। दोनों ही आतंकियों की मदद करने के लिए अपने डील से 30-40 हजार अधिक रुपए लेते हैं।

डील के बाद उनदोनों को आधी से अधिक रकम एडवांस में दे दी जाती है। बाकी की बची राशि आतंकियों को घाटी में पहुंचाने के बाद दी जाती है। साथ ही घाटी में आतंकियों को लाने के लिए दोनों कश्मीर नंबर वाली गाड़ी का इस्तेमाल करते थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब