लाइव न्यूज़ :

काशी का पुनरुत्थान ऐतिहासिक क्षण : नए गलियारे पर कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने कहा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 01:28 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

वाराणसी, 13 दिसंबर हिंदुत्व नेता साध्वी ऋतंभरा और कई अन्य संतों ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन को "ऐतिहासिक क्षण" और शहर के प्राचीन गौरव के "पुनरुत्थान" की दिशा में एक कदम बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशाल परियोजना के पहले चरण के उद्घाटन में भारत के सभी हिस्सों से बड़ी संख्या में संतों और 'महंतों' ने भाग लिया।

दशाश्वमेध घाट पर शाम की गंगा आरती में शामिल होने के बाद ऋतंभरा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “जब इतिहास रचा जा रहा है, उसका साक्षी बनना एक अनुभव है.... काशी ने अतीत में बहुत दुख झेले, हमारी आस्था का शोषण हुआ और हमारे भक्ति के केंद्र नष्ट हो गए। लेकिन, समय-समय पर यहां लोगों ने अपनी आस्था भी जाहिर की है।”

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का पूरा नया परिसर सिर्फ एक भव्य इमारत नहीं है, बल्कि भारत की "सनातन संस्कृति", आध्यात्मिक आत्मा और इसकी पुरातनता और परंपराओं का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर, जो केवल 3,000 वर्ग फुट था, अब लगभग पांच लाख वर्ग फुट में फैल गया है।

ऋतंभरा ने कहा कि काशी को इस तरह के "भव्य रूप" में देखकर उन्हें अपार खुशी हुई। उन्होंने कहा, "यह एक बंजर भूमि की तरह था जिसे बारिश की बूंदें मिली हों।"

समारोह में शामिल अन्य अतिथियों ने भी इसे एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?