लाइव न्यूज़ :

सरकार की इच्छा का सम्मान करते हुए इंडिगो ने कर्मचारियों का वेतन काटने का फैसला वापस लिया

By भाषा | Updated: April 23, 2020 15:18 IST

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों से कहा कि एयरलइन ने वेतन में कटौती के निर्णय को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा यह निर्णय सरकार की उस अपील पर किया गया है जिसमें उसने कंपनियों से कर्मचारियों के वेतन मेंकटौती नहीं करने की बात की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों से कहा कि एयरलइन ने वेतन में कटौती के निर्णय को वापस ले लिया है।उन्होंने कहा यह निर्णय सरकार की उस अपील पर किया गया है जिसमें उसने कंपनियों से कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं करने की बात की गयी है।

नई दिल्ली।इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों से कहा कि एयरलइन ने वेतट में कटौती के निर्णय को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा यह निर्णय सरकार की उस अपील पर किया गया है जिसमें उसने कंपनियों से कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं करने की बात की गयी है। कंपनी ने पहले वरिष्ठ कर्मचारियों के अप्रैल महीने के वेतन में कटौती की घोषणा की थी। दत्ता ने ई-मेल में कर्मचारियों से कहा है, ‘‘हालांकि हमारी कार्यकारी समिति के सदस्य और वरिष्ठ उपाध्यक्षों ने स्वेच्छा से इस महीने वेतन कम लेने का फैसला किया है।

अन्य सभी कर्मचारी अप्रैल महीने का पूरा वेतन पाने की उम्मीद कर सकते हैं।’’ देश में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये 25 मार्च से ‘लॉकडाउन’ (बंद) है। सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानें इस दौरान निलंबित हैं। इसके परिणामस्वरूप भारतीय विमानन उद्योग की आय पर बुरा असर पड़ा है। पीटीआई भाषा के पास उपलब्ध ई-मेल की प्रति के अनुसार, दत्ता ने कहा है ‘‘ बंद के दौरान कर्मचारियों का वेतन नहीं काटे जाने की सरकार की इच्छा का सम्मान करते हुए हमने पूर्व में अप्रैल महीने के वेतन में कटौती की घोषणा को लागू नहीं करने का फैसला किया है।’’

दत्ता ने 19 मार्च को घोषणा की थी कि कोरोना वायरस महामारी और बंद को देखते हुए एयरलाइन अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती करने जा रही है और वह स्वयं 25 प्रतिशत कम वेतन लेंगे। उन्होंने कहा था, ‘‘वह स्वयं 25 प्रतिशत कम वेतन लेंगे जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एसपीवी) और उसके ऊपर के अधिकारी 20 प्रतिशत, उपाध्यक्ष (वीपी) और चालक दल (कॉकपिट) के सदस्य 15 प्रतिशत कम वेतन लेंगे। सहायक उपाध्यक्ष (एवीवी), डी बैंड के कर्मचारी और चालक दल के अन्य सदस्य (केबिन क्रू) 10 प्रतिशत तथा बैंड सी के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी 5 प्रतिशत कम वेतन लेंगे।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं