लाइव न्यूज़ :

AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, फैकल्टी सदस्यों ने रातभर किया काम

By भाषा | Updated: April 28, 2018 13:34 IST

एम्स में एक विभाग का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ डॉक्टर ने रेजिडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारने के लिए लिखित में माफी मांगी है और वह आंतरिक जांच समिति के निर्देशों पर छुट्टी पर चले गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अप्रैलः एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। एक वरिष्ठ डॉक्टर द्वारा एक रेजिडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारे जाने से नाराज डॉक्टर हड़ताल पर जा चुके हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण फैकल्टी सदस्यों ने एक व्यक्ति के अंगों का दूसरे मरीजों में प्रतिरोपण करने के लिए ट्रामा सेंटर में रात भर काम किया। एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख राजेश मल्होत्रा ने कहा कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद 18 वर्षीय युवक को गुरूवार को ट्रामा सेंटर लाया गया था इसी दिन रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर गए थे। 

मल्होत्रा ने बताया कि व्यक्ति के सिर में बहुत चोटें आयी थी और उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद उसके पिता से पूछा गया कि क्या वह अपने बेटे के अंगों को दान करना चाहते हैं जिस पर उन्होंने सहमति दे दी और इसके बाद संबंधित विभाग के डॉक्टर काम पर लग गए।

यह भी पढ़ेंः गाजियाबाद: 10 साल की बच्ची से बलात्कार मामले में मदरसे का मौलवी गिरफ्तार

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की हड़ताल के बीच कल शाम छह बजे प्रक्रिया शुरू हुई और रात तक दिल के एक मरीज का हृदय प्रतिरोपण किया गया। दो मरीजों में किडनी का प्रतिरोपण किया गया और उसके लीवर को दो अस्पतालों में दो मरीजों को दे दिया गया। युवक के परिवार ने उसकी हड्डियां भी ऑर्थोपेडिक दल को देने की मंजूरी दे दी। 

मल्होत्रा ने कहा , ‘‘अर्जुन ने अंग प्रतिरोपण का इंतजार कर रहे सात अलग - अलग मरीजों को जीवन दिया और मौत के बाद भी उसकी जिंदगी चल रही है।’’ इस बीच, हड़ताल के कारण अस्पताल में तीसरे दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हैं। रेजिडेंट डॉक्टर थप्पड़ मारने वाले वरिष्ठ डॉक्टर को निलंबित करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः शादी के बाद ससुराल जा रही नई-नवेली दुल्हन की गाड़ी हाइवे पर रोकी, लूटपाट के बाद मार दी गोली

हड़ताल के कारण सामान्य सर्जरी टाल दी गई है और ओपीडी में आ रहे मरीजों को वापस भेजा गया। केवल आपातकालीन और आईसीयू सेवाएं चल रही हैं। एम्स में एक विभाग का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ डॉक्टर ने रेजिडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारने के लिए लिखित में माफी मांगी है और वह आंतरिक जांच समिति के निर्देशों पर छुट्टी पर चले गए हैं।

टॅग्स :एम्सडॉक्टरों की हड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब