लाइव न्यूज़ :

मेघालय की खदान में जल स्तर बढ़ने से बचाव अभियान प्रभावित, फंसे हैं पांच लोग

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:24 IST

Open in App

शिलांग, चार जून मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक खदान में पांच लोग अब भी फंसे हुए हैं। भारी बारिश के कारण जल स्तर एक मीटर और बढ़ जाने से बचाव अभियान में दिक्कतें हो रही हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि 152 मीटर गहरे गढ्ढे में जलस्तर 46 मीटर तक पहुंच गया है।

जिला उपायुक्त ई खारमलकी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि खदान के शाफ्ट के भीतर जलस्तर पहले की तुलना में एक मीटर बढ़ गया है।

एनडीआरएफ, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और दमकल सेवा के 100 बचावकर्मी वहां बचाव अभियान में तैनात हैं और कम से कम 10 मीटर पानी घटने का इंतजार कर रहे हैं।

ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के जिला मुख्यालय खिलेरीअट से करीब 20 किलोमीटर दूर उमप्लेंग की खदान में रविवार को डायनामाइट विस्फोट के बाद पानी भर गया था। पिछले 24 घंटे में इलाके में लगातार बारिश के कारण 152 मीटर गहरे गड्ढे में जल स्तर बढ़ता गया।

खारमलकी ने बताया कि फिलहाल एक पंप से पानी निकालने का काम जारी है और रात में अभियान को रोक दिया जाएगा।

पुलिस ने कोयला खदान के मालिक शाइनिंग लांगस्तांग को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे