लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, 20 हजार से ज्यादा फोर्स तैनात

By रुस्तम राणा | Updated: January 23, 2022 15:14 IST

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर 2 महीने से आतंकवाद विरोधी गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी गतिविधियों पर दो माह से रखी जा रही है कड़ी नजर गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में 20,000 से ज़्यादा फोर्स तैनात

नई दिल्ली:गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड देश और दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करती है। 26 जनवरी पर हर साल होने वाली यह परेड कड़ी सुरक्षा के बीच की जाती है। इस बार भी गणतंत्र दिवस की परेड की सुरक्षा के चाक-चौबंद के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

आतंकी गतिविधियों पर रखी जा रही है कड़ी नजर 

रविवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर 2 महीने से आतंकवाद विरोधी गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। हमेशा की तरह दिल्ली टारगेट के रूप में रहता है। इसे लेकर हम इस बार भी अलर्ट हैं। शहर में नाका बंदी, वाहनों की जांच, होटलों की जांच और वैरिफिकेशन की जा रही है। 

दिल्ली में 20 हजार से ज़्यादा फोर्स तैनात

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में 20,000 से ज़्यादा फोर्स तैनात हैं, जिनमें उच्च स्तर से निचले स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस कमीश्नर बताया कि केंद्रीय सुरक्षाबलों की 65 कंपनी तैनात रहेंगी। शहर से बाहर जाने वाले रास्ते पर निगरानी है। दूसरी एजेंसी की भी मदद ली गई है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से लोगों को जागरुक किया गया है। 

परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की 8 टुकड़ियां होंगी शामिल 

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की 8 टुकड़ियां शामिल होंगी, जिसमें थल सेना की 6 टुकड़ियां, वायु सेना और नौसेना की एक-एक टुकड़ी शामिल होगी। पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी नवीनतम टैवर राइफलों के साथ नई लड़ाकू वर्दी पहनेगी। मेजर जनरल आलोक कक्कड़ ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्लीदिल्ली पुलिसDelhi Police Commissioner
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी