लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेडः लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे और चिनूक पहली बार दिखेंगे, पांच लड़ाकू तीर जैसा फॉर्मेशन ‘एरोहेड फॉर्मेशन’ बनाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 14:09 IST

वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि चिनूक के प्रदर्शन में तीन नए परिवहन हेलीकॉप्टर ‘विक फॉर्मेशन’ में होंगे। इस तरह के प्रदर्शन में एक हेलीकॉप्टर आगे की ओर और बाकी दो उसके इर्द-गिर्द थोड़ा पीछे की ओर होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद अपाचे के प्रदर्शन में वायुसेना के नए लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को देखा जा सकेगा।इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट में पहली बार शामिल होंगे।

वायुसेना में हाल में शामिल किए गए लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे और परिवहन हेलीकॉप्टर चिनूक इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्लाईपास्ट में पहली बार शामिल होंगे।

वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि चिनूक के प्रदर्शन में तीन नए परिवहन हेलीकॉप्टर ‘विक फॉर्मेशन’ में होंगे। इस तरह के प्रदर्शन में एक हेलीकॉप्टर आगे की ओर और बाकी दो उसके इर्द-गिर्द थोड़ा पीछे की ओर होते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद अपाचे के प्रदर्शन में वायुसेना के नए लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को देखा जा सकेगा। पांच लड़ाकू हेलीकॉप्टर तीर जैसा फॉर्मेशन ‘एरोहेड फॉर्मेशन’ बनाएंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह के कारण सात दिनों तक लगभग दो घंटे उड़ान परिचालन नहीं होगा

गणतंत्र दिवस समारोह के कारण 18 जनवरी, 20-24 जनवरी के दौरान और 26 जनवरी को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब पौने दो घंटे तक कोई उड़ान परिचालन नहीं होगा। एक अधिकारी ने जानकारी दी।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से रविवार को हवाई कर्मियों को जारी एक नोटिस में कहा गया है, ‘‘गणतंत्र दिवस समारोह के चलते 18 जनवरी, 20-24 जनवरी के दौरान और 26 जनवरी को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह दस बजकर 35 मिनट से लेकर अपराह्र सवा बारह बजे तक न तो कोई विमान उड़ान भरेगा और न ही उतरेगा।’’ इन दिनों दिल्ली के हवाई क्षेत्र के बंद रहने के कारण सभी एयरलाइनों का उड़ान परिचालन प्रभावित रहने की संभावना है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्लीभारतीय नौसेनाहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल