गणतंत्र दिवस आज, किसान भी निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, दिल्ली में जमीन से आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By विनीत कुमार | Published: January 26, 2021 07:37 AM2021-01-26T07:37:27+5:302021-01-26T07:37:27+5:30

72nd Republic Day: गणतंत्र दिवस को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसानों ने भी आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की बात कही है, जिस वजह से सुरक्षा और पुख्ता की गई है।

Republic Day 2021 high security for parade and farmers tractor march all details | गणतंत्र दिवस आज, किसान भी निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, दिल्ली में जमीन से आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रिपब्लिक डे पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा (फाइल फोटो)

Highlightsगणतंत्र दिवस परेड के बाद आंदोलन कर रहे किसान संगठन निकालेंगे ट्रैक्टर मार्चकिसान संगठनों के अनुसार इस ट्रैक्टर मार्च में करीब 2 लाख ट्रैक्टरों के शामिल होने की उम्मीदकोविड-19 के कारण राजपथ पर होने वाला परेड इस बार रहेगा छोटा, नेशनल स्टेडियम पर जाकर खत्म हो जाएगी परेड

देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कोविड-19 के प्रकोप के बीच आज जहां राजपथ पर परेड निकलेगी तो वहीं किसान संगठन भी आज ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। दिल्ली के बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की प्रस्तावित  ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली समेत राजधानी की सीमाओं पर भी हजारों सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

किसानों के ट्रैक्टर मार्च में 2 लाख ट्रैक्टर होंगे शामिल

किसान संगठनों के अनुसार उनके ट्रैक्टर मार्च में करीब 2 लाख ट्रैक्टरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। किसान कह चुके हैं कि गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली परेड के बाद उनका मार्च शुरू होगा और वे मध्य दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे।

किसानों के ट्रैक्टर परेड की शुरुआत सिंघू बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर (यूपी गेट) से शुरू होगी। माना जा रहा है कि किसानों का ट्रैक्टर परेड दोपहर बाद शुरू होकर देर शाम तक जारी रह सकता है।

गणतंत्र दिवस परेड को लेकर कड़ी सुरक्षा

दूसरी ओर गणतंत्र दिवस समारोह के लिए केवल राजपथ पर छह हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। संदिग्ध लोगों की पहचान करने के लिए दिल्ली पुलिस की चेहरे से पहचान करने वाली प्रणाली भी उचित स्थानों पर स्थापित की गई है। 

राजपथ पर लोगों की जांच करने वाले कर्मी पीपीई किट पहने होंगे तथा मास्क एवं फेस शील्ड (चेहरे के आगे शीशा) लगाए हुए होंगे। कोविड-19 प्रोटोकॉल की वजह से राजपथ पर समारोह देखने के लिए सिर्फ 25,000 लोगों को आने की इजाजत होगी।  

परेड के आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर नजर रखने के लिए ऊंची इमारतों पर शार्प शूटरों और स्नाइपरों को तैनात किया जाएगा। इस साल परेड को छोटा किया गया है। परेड लाल किले तक जाने के बजाय नेशनल स्टेडियम पर ही खत्म हो जाएगी और झांकियां ही लाल किले तक जाएंगी।

(भाषा इनपुट)

Web Title: Republic Day 2021 high security for parade and farmers tractor march all details

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे