Republic Day 2020: आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा, राजपथ पर CRPF महिला जवान बुलेट के जरिए करेंगी हैरतअंगेज कलाबाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2020 06:06 PM2020-01-24T18:06:18+5:302020-01-24T18:06:18+5:30

इस गणतंत्र दिवस पर 65 सैन्यदल की महिला जवान 350 सीसी की बुलेट से कलाबाजी करती नजर आएंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि गणतंत्र दिवस पर महिला जवान भी पेरेड में करतब दिखाने के लिए हिस्सा ले रही हैं।सीआरपीएफ की यह दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। इसमें करीब 3.25 लाख महिला जवान हैं।

Republic Day 2020: CRPF women jawans will perform bullets on this 26 January parade | Republic Day 2020: आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा, राजपथ पर CRPF महिला जवान बुलेट के जरिए करेंगी हैरतअंगेज कलाबाजी

महिला जवान 26 जनवरी को पेरेड में अपना रॉयल एंड फील्ड बाइक से पराक्रम दिखाएंगी। 

Highlights सीआरपीएफ जवान गणतंत्र दिवस पर बुलेट बाइक से करतब दिखाने के लिए तैयार हैं।महिला जवान 26 जनवरी को पेरेड में रॉयल एंड फील्ड बाइक से पराक्रम दिखाएंगी। सीआरपीएफ की महिला जवान लगभग 9 तरीके की कलाबाजी दिखाएंगी।

भारतीय सेना की महिला सीआरपीएफ जवान गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर बुलेट बाइक से करतब दिखाने के लिए तैयार है। यह महिला जवान बुलेट से कई खतनाक कलाबाजी करती हुई नजर आएंगी। सेना की महिला सीआरपीएफ जवान नई दिल्ली में राजपथ पर दिन रात बुलेट बाइक से रिहर्सल कर रही हैं। यह सभी महिला जवान 26 जनवरी को पेरेड में अपना रॉयल एंड फील्ड बाइक से पराक्रम दिखाएंगी। 

गणतंत्र दिवस पर 65 सैन्यदल की महिला जवान 350 सीसी की बुलेट से कलाबाजी करती नजर आएंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि गणतंत्र दिवस पर महिला जवान भी पेरेड में करतब दिखाने के लिए हिस्सा ले रही हैं। सीआरपीएफ की यह दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। इसमें करीब 3.25 लाख महिला जवान हैं। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए सीआरपीएफ के ट्रेनर्स ने इन महिला जवान को चुना है और इनकी उम्र 25-30 साल के बीच में हैं।

इन महिला जवानों ने 31 अक्टूबर को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल के जन्मदिवस पर गुजरात में अपना प्रदर्शन दिखाया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। इस गणतंत्र पर सीआरपीएफ की महिला जवान लगभग 9 तरीके की  कलाबाजी दिखाएंगी। साथ ही  बुलेट पर हैरतअंगेज पिरामिड भी बनाएंगी।

इससे पहले 2018 में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की महिला जवान ने गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार करतब दिखाया था। इसके अलावा 2015 में थल सेना, जल सेना, और वायु सेना की महिला जवानों ने पहली बार गणतंत्र परेड में हिस्सा लिया था। हालांकि इस बार सीआरपीएफ की महिला जवानों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Web Title: Republic Day 2020: CRPF women jawans will perform bullets on this 26 January parade

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे