लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को था 27 फरवरी की रात भारत से मिसाइल हमले का डर, कई शहरों में काटी गई थी बिजली!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2019 09:48 IST

पाकिस्तान को तब लग रहा था कि भारत 27 फरवरी को रात 9 से 10 बजे के बीच मिसाइल छोड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देविंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान के कब्जे में आने के बाद बन गये थे जंग के हालात भारत ने पाकिस्तान को दी थी अभिनंदन को नुकसान नहीं पहुंचाने की नसीहतभारत ने अमेरिका सहित कई देशों से बात कर कहा था कि अगर अभिनंदन को नुकसान हुआ तो होगी बड़ी कार्रवाई

पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच हुई तनातनी के बाद दोनों देश 27 फरवरी को एक-दूसरे पर मिसाइल से हमला करने की स्थिति में पहुंच गये थे। दरअसल, भारत के एयर स्ट्राइक के बाद अगले दिन पाकिस्तान की कार्रवाई का जवाब देते हुए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन पाक के कब्जे में आ गये थे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी मिसाइल हमले को लेकर गंभीर थे। यही नहीं, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के सेक्रेटरी अनिल धसमाना ने पाकिस्तानी के इंटर सर्विस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल असिम मुनीर से बात की और कहा कि अगर भारतीय पायलट को नुकसान पहुंचाया गया तो भारत कड़ी कार्रवाई कर सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक सुरक्षा की कैबिनेट समिति (सीसीएस) के एक सदस्य, भारतीय और पाकिस्तानी राजनयिक, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के कार्यालय और इंटेलिजेंस अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। अखबार ने इन अधिकारियों से बात कर यह हासिल करने की कोशिश की भारत के एयर स्ट्राइक के बाद 27 फरवरी को पूरे दिन क्या-क्या हुआ। 

रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली और वॉशिंगटन में इस घटनाओं से सीधे जुड़े लोगों के हवाले से यह बात सामने आई है कि धसमाना ने मुनीर से भारतीय पायलट को रिहा कराने के लिए बात की। विंग कमांडर वर्तमान उस समय पाकिस्तान के कब्जे में आ गये थे जब 27 फरवरी की सुबह उन्होंने भारतीय सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तान के एफ-16 विमान का पीछा किया और उसे मार गिराया। इस कार्रवाई में उनका मिग-21 विमान भी क्रैश हुआ और वे पाक सीमा में जा गिरे।

पूरे दिन चलती रही चर्चा

रिपोर्ट के मुताबिक धसमाना के पाकिस्तान के इंटर सर्विस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मुनिर से बात के दौरान दोनों के बीच राजस्थान में भारतीय सेना की ओर से तैनात किये गये 12 कम दूरी वाले और सतह से सतह पर मार करने वाले मिसाइल की तैनाती पर भी चर्चा हुई।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच रॉ के चीफ ने भी पाकिस्तान के आईएसआई के चीफ से बात की। वहीं, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने भी अमेरिका के अपने समकक्ष जॉन बॉलटन और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो से हॉटलाइन पर बात की। यही नहीं भारतीय अधिकारियों ने संयुक्त अरब अमीरात और सउदी अरब से भी बात की ताकि वे पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को भारतीय पायलट को छोड़ने के लिए समझा सके।

अखबार के अनुसार वाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया कि क्या वाकई डोवाल ने अमेरिकी समकक्ष बॉलटन को भारत की मिसाइल हमले की तैयारियों के बारे में बताया था। सूत्रों के अनुसार डोवाल ने अमेरिका को बताया था कि अगर भारतीय पायलट को नुकसान पहुंचा तो भारत बड़ा कदम उठा सकता है।

काटी गई थी कई पाक शहरों की बिजली

इससे पहले न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने भी 17 मार्च को अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइल हमला करने के बेहद करीब आ गये थे। हालांकि, दूसरे देशों के समझाने के बाद स्थिति काबू में आ सकी। वैसे दिलचस्प ये भी है कि पाकिस्तान के सिविल और सैन्य दोनों नेतृत्व मान चुके थे कि भारत 27 फरवरी की शाम तक कम से कम 9 मिसाइल दाग सकता है। इस लिहाज से पाकिस्तान ने भी अपने 13 मिसाइल हमले के लिए तैयार कर लिये थे। 

पाकिस्तान को तब लग रहा था कि भारत 27 फरवरी को रात 9 से 10 बजे के बीच मिसाइल छोड़ सकता है। इस आशंका को देखते हुए पाकिस्तान ने लाहौर, कराची, इस्लामाबाद जैसे शहरों के कई इलाकों में बिजली काट दी थी।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकअभिनंदन वर्तमानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना