लाइव न्यूज़ :

उद्धव के खिलाफ टिप्पणी : गिरफ्तारी के आदेश के बीच राणे के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई

By भाषा | Updated: August 24, 2021 12:44 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के मामले में केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश के बीच, मंगलवार को मंत्री के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही मंत्री के समर्थन में उनके सांताक्रूज (पश्चिम) में जुहू तारा रोड स्थित आवास के बाहर एकत्र हो गए। वहीं, महिलाओं सहित शिवसेना के कार्यकर्ता राणे के खिलाफ तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए, जुहू स्थित युवा सेना (पार्टी की युवा शाखा) के एक कार्यालय के बाहर जमा हो गए। अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी पुलिस बल राणे के आवास के बाहर तैनात किया गया है। राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। इसी संदर्भ में मंत्री ने कथित विवादित बयान दिया। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश जारी किए और पुलिस के एक दल को कोंकण शहर के चिपलुन रवाना कर दिया गया। जन आशीर्वाद यात्रा के सिलसिले में राणे अभी वहीं मौजूद हैं। राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के उत्तरी शहर में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद यह आदेश जारी किया गया। औरंगाबाद में शिवसेना के प्रवक्ता अंबादास दानवे ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर क्रांति चौक थाने में राणे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो