लाइव न्यूज़ :

नोएडा में रिश्तेदार ने की युवती की हत्या, लाखों रुपए का सामान लूटा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 11:38 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 21 अक्टूबर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में तिलपता रोड के पास एक सोसाइटी में एक युवक ने अपनी एक रिश्तेदार की कथित रूप से हत्या करने के बाद उसके घर में रखा लाखों रुपए का सामान और गहने लूट लिए।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) हरीश चंदर ने बताया कि पैरामाउंट गोल्फ विलास सोसाइटी में रहने वाली युवती (28 वर्ष) के माता-पिता बुधवार रात कहीं बाहर गए थे, तभी उसकी भाभी का भाई अर्जुन घर आया और उसने युवती की हत्या कर दी तथा वह घर में रखे लाखों रुपए के गहने और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।

चंदर ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापा मारा और वहां से युवती के लूटे गए गहने, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली।

उन्होंने बताया कि अर्जुन फरार है, लेकिन पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?