लाइव न्यूज़ :

वायरस के नए स्वरूप, संवेदनशील आबादी, कोविड उचित व्यवहार के पालन में कमी संक्रमण की दूसरी लहर की वजह

By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड उचित व्यवहार के पालन में कमी, संवेदनशील आबादी और कोरोना वायरस के नए स्वरूपों का प्रसार देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 1.15 लाख से अधिक मामले सामने आए और इसके साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर बुधवार को 1,28,01,785 हो गई।

लाइफकोर्स एपिडेमियोलॉजी, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रोफेसर एवं प्रमुख, डॉक्टर गिरिधर आर बाबू ने कहा कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि के लिए तीन महत्वपूर्ण कारकों को जिम्मेदार माना जा सकता है।

बाबू ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यद्यपि सरकार ने इसे नहीं माना है क्योंकि कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं है, लेकिन वायरस के नए चिंताजनक स्वरूपों की निश्चित ही भूमिका है जो अधिक संक्रामक हैं और संभवत: इनमें से रोग प्रतिरोधक क्षमता से बच निकलने में कामयाब रहने वाले कुछ स्वरूप हैं और वे पूर्व के स्वरूपों की तुलना में अधिक तेज गति से फैल रहे हैं।’’

रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा देनेवाले इन स्वरूपों को व्यक्ति के शरीर की एंटीबॉडीज पकड़ नहीं पातीं। वायरस का ब्राजीलियाई स्वरूप सामान्यत: ऐसा ही स्वरूप है जो इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा देने में सफल रहता है। दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप का एक उप-समूह भी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से बच निकलने में सफल रहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में टीकाकरण की गति अपेक्षा के अनुरूप तेज नहीं है। संवेदनशील श्रेणी के लोगों के टीकाकरण की गति संतोषजनक नहीं है।’’

बाबू ने कहा कि विशेष तौर पर यह कहना काफी कठिन है कि भारत में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के लिए वायरस के नए स्वरूप जिम्मेदार हैं या नहीं क्योंकि ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई है।

पुनर्संक्रमण की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एंटीबॉडीज के दुर्बल होने की वजह से ऐसा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि पुनर्संक्रमण की संभावना को लेकर विस्तृत अध्ययन नहीं हुआ है और परिणामस्वरूप ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है जो संवेदनशील हैं।

बाबू ने कहा कि पर्यावरण कारक और सामुदायिक व्यवहार की भी इसमें भूमिका है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे द्वारा की जानेवाली हर चीज, चाहे ये रैलियां हों, मेला आयोजन हो, शादियां हों, इन सबसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैल रहा है।’’

महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर एन के अरोड़ा ने कहा कि संक्रमण के मामलों में चार-पांच कारणों की वजह से वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा कि बीमारी के शुरू के छह महीनों में लोगों में जो डर था, वह अब काफी कम हो गया है क्योंकि अब अर्थव्यवस्था खुल गई है। लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है और वे कोविड-उचित व्यवहार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अरोड़ा ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों की संख्या में वृद्धि हुई है और लोगों ने छुट्टी मनाने के लिए भी बाहर जाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह सब डर कम होने तथा इस अवधारणा की वजह से है कि संबंधित बीमारी एक मामूली बीमारी है।

अरोड़ा ने कहा कि मास्क पहनने की आदत में नाटकीय रूप से कमी आई है।

वायरस के नए स्वरूपों की भूमिका से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि मुद्दे पर कई पहलू हैं।

उन्होंने कहा कि समुदाय में संवेदनशील लोगों की संख्या अब भी काफी ज्यादा है जिसकी वजह से मामलों में वृद्धि हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए