लाइव न्यूज़ :

70 लाख रुपये का एक सांप! रेड सैंड बोआ के गैरकानूनी तरीके से व्यापार के मामले में 7 गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: January 10, 2021 10:09 IST

रेड सैंड बोआ एक दुर्लभ प्रकार का सांप है। इसका इस्तेमाल फैशन इंडस्ट्री से लेकर दवा बनाने के काम में भी होता है। इसलिए गैरकानूनी तरीके से इसके व्यापार के भी कई मामले आते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के नेल्लोर का मामला, सैंड बोआ को सुरक्षित जब्त किया गया, 7 आरोपी गिरफ्तारइस एक रेड सैंड बोआ की कीमत 70 लाख रुपये है, इसे तमिलनाडु भेजने की तैयारी थीवाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग के संयुक्त अभियान के दौरान स्टिंग ऑपरेशन में आरोपी पकड़े गए रंगे हाथ

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में वन विभाग ने सेंट्रल वाइल्डलाइन क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में रेड सैंड बोआ सांप का गैरकानूनी तरीके से व्यापार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही सैंड बोआ को भी बचा लिया गया है।

डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट अफसर (डीएफओ) सनमुख कुमार ने बताया, 'वेंकटागिरी के फॉरेस्ट रेंज अफसर बी राजेंद्र और चेन्नई के वाइल्डलाइफ क्राइम ब्यूरो के सर्कल इंस्पेक्टर एसके रंगेस्वरन के नेत़ृत्व में शुक्रवार को जिले में एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया। इस प्रक्रिया में टीम ने सात लोगों को नईदुपेटा में चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर रेड सैंड बोआ का व्यापार करते रंगे हाथ पकड़ा।' 

इस एक रेड सैंड बोआ की कीमत 70 लाख रुपये है और इसे तमिलनाडु भेजने की कोशिश की जा रही थी। सैंड बोआ सांप का इस्तेमाल दरअसल फैशन इंडस्ट्री सहित दवाओं को बनाने और काले जादू में भी बड़ी मात्रा में किया जाता है।

सनमुख कुमार ने बताया, 'आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा सांप को भी बचा लिया गया। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, दो कार और 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। हम इस घटना की और गहराई से तहकीकात कर रहे हैं।'

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डी आशोक रेड्डी (22), बी रवींद्र रेड्डी (24), वी वाम्सी शेखर (23), आर जीवन कुमार (22), जी गोवर्धन रेड्डी (24), एन मुनिकृष्णमचारी (38) औक के भास्कर (28) के तौर पर हुई है।

इससे पहले पिछले साल अगस्त में  उत्तर प्रदेश के बहराइच में यूपी पुलिस ने चार तस्कर को गिरफ्तार किया था। इनके पास से भी एक रेड सेंड बोआ बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई बार इस सांप की कीमत करोड़ों रुपए तक होती है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया