लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सीएचओ के 7810 पदों पर भर्ती जल्द, 1500 पद बढ़ाए गए

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:09 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भर्ती प्रक्रिया में 1500 अतिरिक्त पद जोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। अब सीएचओ के लिए 6310 पदों के स्थान पर कुल 7810 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती होगी।

एक सरकारी बयान के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के दौर में बार-बार परीक्षा करवाना संभव नहीं होने के मद्देनजर सीएचओ की प्रक्रियाधीन भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ाकर 7810 की गयी है। इससे राज्य में दूर-दराज क्षेत्रों तक स्वास्थ्य केन्द्रों में सीएचओ की सेवाएं जल्द उपलब्ध होंगी।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत अभियान के तहत राजस्थान में वर्ष 2022 तक उप-स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को 'हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर' के रूप में क्रियाशील किया जाना है। इसके तहत 6310 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 31 अगस्त को जारी किया गया था।

उक्त संविदा कार्मिकों को एनएचएम के परियोजना परिपालन योजना (पीआईपी) के प्रावधानों के तहत मानदेय व प्रोत्साहन राशि देय होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे