लाइव न्यूज़ :

मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड चुनावों की तारीखों को फिर से जान लीजिए

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 5, 2018 15:12 IST

साल के पूर्वार्ध में उत्तर पूर्व के तीन राज्यों में मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव होंगे। साल के मध्य में कनार्टक में विधानसभा चुनाव होंगे।

Open in App

साल 2018 छह प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। साल के पूर्वार्ध में उत्तर पूर्व के तीन राज्यों में मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव होंगे। साल के मध्य में कनार्टक, मिजोरम में विधानसभा चुनाव होंगे। जबकि साल के उत्तरार्ध में राजस्‍थान, मध्य प्रदेश और छत्तीगढ़ जैसे बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इन चुनावों को जोर आजमाइश और सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

मेघालय चुनाव 2018

मेघालय में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को मेघालय विधानसभा चुनावों का ऐलान किया। मेघालय की 60 सीटों के लिए होने वाले चुनावों की अधिसूचना 31 जनवरी को जारी होगी। इसी के साथ के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य में  मतदान 27 फरवरी को होंगे और नतीजे 3 मार्च को आएंगे।

त्रिपुरा चुनाव 2018

चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनावों का ऐलान किया। यहां 24 जनवरी को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। इसी दिन उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चुनाव आयोग की सूचना के मुताबिक राज्य की 60 सीटों के लिए  18 फरवरी को मतदान होंगे और नतीजे 3 मार्च को आएंगे। 

नागालैंड चुनाव 2018

चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को नागालैंड विधानसभा चुनावों का ऐलान किया। राज्य में 31 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के सा‌‌थ नामांकन शुरू हो जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 8 फरवरी तक हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है। इसके मुताबिक राज्य की 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होंगे और नतीजे 3 मार्च को आएंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमेघालय विधानसभा चुनाव 2018त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018नागालैंड विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए