लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बागी विधायकों ने पेश होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से चार हफ्ते का मांगा समय

By भाषा | Updated: July 24, 2019 01:46 IST

विधायकों ने बालचंद्र एल जरकीहोली बनाम बी एस येदियुरप्पा के 2011 के मामले का हवाला देते हुए विधानसभाध्यक्ष से उन्हें चार सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया। 

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि उन्हें बुधवार तक पेश होने के लिए कहा गया है।बागी विधायकों ने अपने पत्र में कहा है कि पार्टी की ओर से संविधान की अनुसूची 10 के तहत दायर अर्जी में उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग की गई है।

कांग्रेस और जदएस के 15 बागी विधायकों ने उन्हें कर्नाटक विधानसभा से अयोग्य ठहराने की मांग वाली अर्जी के संबंध में राज्य विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के समक्ष पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है।  हुनसुर से जदएस के विधायक ए एच विश्वनाथ ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘हां, हमने विधानसभाध्यक्ष से चार सप्ताह का समय मांगा है। हमने विधानसभाध्यक्ष से अपने अधिवक्ता के माध्यम से संपर्क किया है।’’

बागी विधायकों ने अपने पत्र में कहा है कि पार्टी की ओर से संविधान की अनुसूची 10 के तहत दायर अर्जी में उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग की गई है। इन विधायकों में से 13 विधायक मुम्बई के होटल में ठहरे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि उन्हें अर्जी की प्रति या उससे संबंधित दस्तावेज नहीं मिले हैं।

विधायकों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि उन्हें बुधवार तक पेश होने के लिए कहा गया है। विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष को याद दिलाया कि उन्हें पक्ष रखने के लिए कम से कम सात दिन का समय दिया जाना चाहिए।        

विधायकों ने बालचंद्र एल जरकीहोली बनाम बी एस येदियुरप्पा के 2011 के मामले का हवाला देते हुए विधानसभाध्यक्ष से उन्हें चार सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब