लाइव न्यूज़ :

'पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार हूं, लेकिन...': भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह ने रखी यह शर्त

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2023 23:25 IST

पुनिया और फोगट उन पहलवानों में शामिल हैं, जो महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए बृज भूषण के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर वे 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफी या लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हैंउन्होंने यह भी शर्त रखी है कि पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगट को भी इससे गुजरना होगाभारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को कहा कि वह नार्को टेस्ट या पॉलीग्राफी या लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी शर्त रखी है कि पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगट को भी इससे गुजरना होगा। बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। 

पुनिया और फोगट उन पहलवानों में शामिल हैं, जो महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए बृज भूषण के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर वे 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। फेसबुक पर बृजभूषण ने लिखा, 'अगर दोनों पहलवान (बजरंग पुनिया और विनेश फोगट) अपना टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं तो मैं प्रेस को बुलाकर घोषणा करूंगा। मैं उनसे वादा करता हूं कि अगर वे हैं तो मैं भी तैयार हूं।'

इससे पहले सात मई को बृजभूषण ने कहा था कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो वह फांसी लगा लेंगे। उन्होंने फेसबुक पर आगे लिखा, 'मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं और देशवासियों से हमेशा दृढ़ रहने का वादा करता हूं।' कुश्ती महासंघ प्रमुख ने कहा, 'इन पहलवानों (जो विरोध कर रहे हैं) को छोड़कर किसी से पूछिए कि क्या मैंने कुछ गलत किया है। मैंने अपने जीवन के 11 साल कुश्ती को, इस देश को दिए हैं।'

पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के आधार पर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। रविवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में किसानों की एक बैठक से पहले जंतर-मंतर और दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। विरोध करने वाले पहलवानों ने खाप महापंचायत के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाने पर फैसला करने के लिए 21 मई की समय सीमा तय की थी।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWFIविनेश फोगाटसाक्षी मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?