लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कहा- भारत के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, लेकिन भारत अनिच्छुक

By भाषा | Updated: May 17, 2019 01:24 IST

फैसल ने कहा कि खान ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को 14 सितंबर को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था ‘‘जम्मू-कश्मीर सहित सभी मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना हमारा सैद्धांतिक रुख है।’’

Open in App

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि वह भारत के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है लेकिन नई दिल्ली इस मुद्दे पर सहयोग देने में ‘इच्छुक नहीं’ है विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने एक साप्ताहिक संबोधन में मीडिया को बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की नीति के तहत पाकिस्तान भारत के साथ सकारात्मक बातचीत चाहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है क्योंकि यह पाकिस्तान के लिए भी प्राथमिक चिंता की बात है।’’ गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान को स्पष्ट तौर पर यह कह चुका है कि बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकता है।

फैसल ने कहा कि खान ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को 14 सितंबर को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था ‘‘जम्मू-कश्मीर सहित सभी मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना हमारा सैद्धांतिक रुख है।’’

फैसल ने कहा कि हालांकि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर सहयोग करने में अनिच्छुक रहा है। उनकी यह टिप्पणी शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की किर्गिस्तान में 21-22 मई को होने वाली बैठक से पहले आया है। इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके पाकिस्तान समकक्ष शाह महमूद कुरैशी भी हिस्सा लेंगे। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब