लाइव न्यूज़ :

राउत ने की वाजपेयी की प्रशंसा, ’सबका साथ, सबका विकास’ नारा उन्हें शोभा देता है

By भाषा | Updated: December 25, 2021 11:54 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद एकमात्र ऐसे नेता थे, जिनकी देशभर के लोग सराहना करते हैं और ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारा वास्तव में उन्हें शोभा देता है।

राउत ने अपने बयान के जरिए स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ 2014 में कार्यभार संभाला था।

राउत से जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता वाजपेयी की जयंती पर उनसे संबंधित एक सवाल पूछा गया, तो उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी ने शिवसेना और भाजपा के गठबंधन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। ‘सबका साथ, सबका विकास’ पंक्ति वास्तव में उन्हें शोभा देती है।

शिवसेना सांसद ने कहा, ‘‘वाजपेयी जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे ऐसे नेता थे, जिन्हें देशभर में सराहा जाता है। भले ही वह नगालैंड हो या पुडुचेरी, सभी जगह लोग वाजपेयी का सम्मान करते थे।’’

राउत ने कहा कि वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा के दो बड़े स्तम्भ थे, जिन्होंने पार्टी को देशभर में मजबूत बनाने में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण