नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले रतन टाटा

By भाषा | Published: April 19, 2019 05:16 AM2019-04-19T05:16:09+5:302019-04-19T05:16:09+5:30

दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत से नागपुर में मुलाकात की।

ratan tata meets mohan bhagwat at nagpur rss headquarter | नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले रतन टाटा

नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले रतन टाटा

दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत से नागपुर में मुलाकात की। संघ के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। टाटा बुधवार को दूसरी बार संघ मुख्यालय पहुंचे हैं।

इससे पहले वह 28 दिसंबर 2016 को संघ मुख्यालय गए थे। सूत्रों ने कहा कि टाटा मंगलवार को नागपुर पहुंचे थे और संघ प्रमुख भागवत से मुलाकात के बाद बुधवार को वापस लौट गए। संघ के पदाधिकारी ने कहा कि रतन टाटा और भागवत की यह शिष्टाचार भेंट थीं।

पिछले साल अगस्त में , टाटा ने संघ के दिवंगत नेता नाना पालकर की जन्मशती के अवसर पर मुंबई में एक कार्यक्रम में भागवत के साथ मंच साझा किया था। भाषा पवन सुमन सुमन

 

Web Title: ratan tata meets mohan bhagwat at nagpur rss headquarter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे