लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति ने नागालैंड के राज्यपाल को दिया मेघालय का अतिरिक्त कार्यभार, जाने क्यों!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 09:24 IST

आपको बता दें कि पूर्वोत्तर में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के कानून बनने पर विरोध के चलते बिगड़ती कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाय रखने के लिए प्रशासन हरसंभव कोशिश कर रहा है। मेघालय में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय इन दिनों अवकाश पर हैंमेघालय सरकार ने गुरुवार को अगले 48 घंटों के लिए राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट और संदेश सेवाओं को बंद करने का फैसला किया था।

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नागालैंड के राज्यपाल आर.एन. रवि को मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त जिम्मा दिया है। दरअसल, मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय इन दिनों अवकाश पर हैं। यही वजह है कि राष्ट्रपति को नागालैंड के राज्यपाल को यह जिम्मा देना पड़ा है। 

आपको बता दें कि पूर्वोत्तर में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के कानून बनने पर विरोध के चलते बिगड़ती कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाय रखने के लिए प्रशासन हरसंभव कोशिश कर रहा है। मेघालय में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं।

मेघालय सरकार ने गुरुवार को अगले 48 घंटों के लिए राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट और संदेश सेवाओं को बंद करने का फैसला किया था। अधिकारियों ने बताया था कि ये सेवाएं गुरुवार शाम पांच बजे से वापस ले ली गई हैं।

राज्य की राजधानी में जिला प्रशासन ने दो पुलिस थानों में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के चलते कर्फ्यू लगा दिया था। कर्फ्यू गुरुवार रात 10 बजे से अगले आदेश तक लागू हो गया था, जिसे आगे भी बढ़ा दिया गया। 

 

टॅग्स :मेघालयनागालैंडनॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसीनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

ज़रा हटके"अपने ही देश में पराया फील कराया", दिल्ली में मेघालय की लड़की पर नस्लवादी टिप्पणी; वीडियो देख किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष