लाइव न्यूज़ :

ललितपुर: 17 वर्षीय लड़की से गैंगरेप मामले में दो दोषियों को 20 साल की सजा, जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए थे गांव से दूर

By उस्मान | Updated: September 17, 2021 08:29 IST

विवाह समारोह में शामिल होने गई किशोरी को दोनों युवक मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर गांव से तीन किलोमीटर दूर ले गए तथा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया 

Open in App
ठळक मुद्देविवाह समारोह में शामिल होने गई थी किशोरी दोषियों ने जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर दूर ले जाकर किया रेपदोनों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की एक विशेष अदालत ने 17 वर्षीय लड़की के सामूहिक बलात्कार के मामले में दोषी पाए गए दो युवकों को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई और उन पर जुर्माना लगाया। 

विशेष लोक अभियोजक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश चन्द्र मोहन श्रीवास्तव की अदालत ने दोषियों को बुधवार को यह सजा सुनाई। 

अदालत ने जखौरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ 12 जून, 2015 की रात सामूहिक बलात्कार किये जाने का दोषी पाए जाने पर सिरोन कलां गांव के रहने वाले राहुल लोधी (23) और विनैका गांव के रहने वाले त्रिलोक (24) को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई और दोनों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया। 

उन्होंने बताया कि किशोरी 12 जून, 2015 को अपने परिजन के साथ जखौरा क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। उसी दौरान वह रात करीब आठ बजे शौच के लिए घर से बाहर गई और तभी दोनों युवक उसे मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर गांव से तीन किलोमीटर दूर ले गए तथा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।  

किशोरी के गर्भवती होने का पता चलने के बाद बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया शख्स

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 15 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने पर उससे बलात्कार किए जाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने उससे कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि यह अपराध इस साल जनवरी से मई के बीच हुआ और 20 वर्षीय युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पालघर जिला ग्रामीण नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने हाल में पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया गया। इसके बाद सामने आया कि वह गर्भवती है।

लड़की के परिजन ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक लड़की के घर जाया करता था और उसने यह अपराध उस वक्त किया जब लड़की के माता-पिता घर पर नहीं होते थे।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीLalitpurउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप