लाइव न्यूज़ :

द्वारका में छह वर्षीय बच्ची से रेप मामलाः कानून-व्यवस्था पर पुलिस आयुक्त से मिलेंगे सीएम केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 6, 2019 19:24 IST

आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो ने वित्तीय मदद की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार पीड़िता की अच्छी चिकित्सा सुनिश्चित करेगी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम परिवार को 10 लाख रुपये देंगे और उसका इलाज बेहतरीन डॉक्टरों से करवाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने बलात्कार पीड़िता बच्ची के परिवार को 10 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़िता को एक सड़क किनारे झाड़ियों में पाया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उस छह वर्षीय बच्ची के परिवार को 10 लाख रूपये की वित्तीय मदद देने की शनिवार को घोषणा की, जिसका इस हफ्ते की शुरूआत में द्वारका में कथित तौर पर बलात्कार हुआ था।

उन्होंने यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर शहर के पुलिस आयुक्त से मुलाकात करेंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ केजरीवाल ने यहां सफदरजंग अस्पताल में बच्ची और उसके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो ने वित्तीय मदद की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार पीड़िता की अच्छी चिकित्सा सुनिश्चित करेगी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम परिवार को 10 लाख रुपये देंगे और उसका इलाज बेहतरीन डॉक्टरों से करवाएंगे।

हम कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस आयुक्त से भी मिलेंगे और उन्हें जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, वह करेंगे।’’ गौरतलब है कि द्वारका के सेक्टर-23 में मंगलवार को बच्ची से कथित बलात्कार करने को लेकर 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़िता को एक सड़क किनारे झाड़ियों में पाया गया। उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे वहां से सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को बच्ची और उसके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी। मालीवाल ने कहा कि बच्ची बिहार की रहने वाली थी और वह यहां एक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं जबकि उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है।

उन्होंने पीड़िता के परिवार के लिए लोगों से वित्तीय मदद करने की अपील की। मालीवाल ने पीड़िता के परिवार को वित्तीय एवं कानूनी सहायता का भरोसा दिलाया है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी