लाइव न्यूज़ :

लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप केस में FIR, चिराग पासवान का भी नाम शामिल

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2021 12:03 IST

महिला ने रेप की शिकायत दिल्ली पुलिस से मई में की थी। हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी। अब कोर्ट के निर्देश के बाद पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज के खिलाफ बलात्कार, आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज।दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक महिला की ओर से की गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज।कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर हुई दर्ज, चिराग पासवान पर सबूत छिपाने के आरोप।

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के चचेरे भाई और बिहार के समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज के खिलाफ बलात्कार, आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।

ये एफआईआर दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में महिला की ओर से की गई शिकायत के तीन महीने बाद दर्ज की गई है। पीड़ित महिला पूर्व में लोजपा से ही जुड़ी हुई थी। उसने आरोप लगाया है कि प्रिंस राज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी भी दी। एफआईआर में चिराग पासवान का भी नाम है और उन पर सबूत छिपाने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता के कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद दिल्ली की एक कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए थे। एफआईआर 9 सितंबर को दर्ज की गई।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पीड़िता की वकील सुदेश कुमारी जेठवा ने कहा, 'हमने मई में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की और जुलाई में दिल्ली की एक अदालत में आवेदन दायर किया। अदालत ने पुलिस को सांसद प्रिंस राज और उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

एफआईआर में महिला ने क्या कहा है?

महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि वह पिछले साल प्रिंस से पहली बार पार्टी कार्यालय में मिली थी और वे फिर लगातार संपर्क में रहे। महिला ने कहा, 'मैं उनसे कई बार मिली और ऐसी ही एक मुलाकात के दौरान मैंने टेबल से पानी की बोतल उठाई, लेकिन उन्होंने कहा कि वह मुझे अंदर से एक दूसरी बोतल देंगे। उन्होंने मुझे एक गिलास पानी दिया और उसे पीने के बाद मैं बेहोश हो गई।'

महिला ने एफआईआर में आगे बताया है, 'मुझे होश आया तो मैंने अपना सिर उनके कंधे पर पाया। उन्होंने मुझे बताया कि मैं अस्वस्थ थी और फिर मैं घर लौट आई। मैंने उससे फिर से सवाल किया कि मेरे साथ क्या हुआ था, फिर उन्होंने मुझे अपने द्वारा रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो दिखाया जिसमें वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बना रहे था और ये सुनिश्चित किया था कि वीडियो में उनका चेहरा दिखाई न दे। उन्होंने मुझे शादी का प्रस्ताव दिया और मुझे धमकी दी कि वह इस वीडियो को ऑनलाइन कर देगा।'

गौरतलब है कि 17 जून को पूरे मामले पर प्रिंस राज ने एक बयान को ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया था।

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए