लाइव न्यूज़ :

पूर्व CJI रंजन गोगोई को राज्यसभा भेजने पर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह उठ गया

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 17, 2020 15:34 IST

रंजन गोगोई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। इस संबंध में एक अधिसूचना गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई। यह सीट केटीएस तुलसी का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने से खाली हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि रंजन गोगोई को राज्यसभा भेजने के बाद पूरे देश में न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह उठ गया है। उन्होंने कहा कि रंजन गोगोई ने ट्रिब्यूनल की नियुक्तियों का मुकदमा सुनते हुए कहा था कि पोस्ट रिटायरमेंट जॉब जो जजों को दी जाती हैं वो प्रजातंत्र पर धब्बा है।

पूर्व प्रधान न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार (17 मार्च) को सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का मानना है कि रंजन गोगोई को राज्यसभा भेजने के बाद पूरे देश में न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह उठ गया है। दरअसल, कांग्रेस बीते दिन सोमवार को लेकर ही हमलावर है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'देश की न्यायपालिका, सरकार और प्रशासन के खिलाफ देश की जनता का आखिरी हथियार है। आज पूरे देश में उसकी स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह उठ गया है। रंजन गोगोई ने ट्रिब्यूनल की नियुक्तियों का मुकदमा सुनते हुए कहा था कि पोस्ट रिटायरमेंट जॉब जो जजों को दी जाती हैं वो प्रजातंत्र पर धब्बा है। सरकार कहना क्या चाहती है कि बी लॉयल यानि लॉयल( ईमानदार) बनो या जज लोया बन जाओ।'

बीते दिन रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर दो खबरें शेयर करते हुए कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि तस्वीरें सबकुछ बयां करती हैं।  उन्होंने जो खबरें शेयर की थीं उनमें से एक में गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने की थी और दूसरी में कहा गया था कि न्यायपालिका पर जनता का विश्वास कम होता जा रहा है। 

रंजन गोगोई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। इस संबंध में एक अधिसूचना गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई। यह सीट केटीएस तुलसी का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने से खाली हुई थी। गोगोई ने उस पांच न्यायाधीशों की पीठ का नेतृत्व किया जिसने गत वर्ष नौ नवम्बर को संवेदनशील अयोध्या मामले पर फैसला सुनाया था। वह उसी महीने बाद में सेवानिवृत्त हो गए थे। गोगोई ने साथ ही सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और राफेल लड़ाकू विमान सौदे संबंधी मामलों पर फैसला देने वाली पीठों का भी नेतृत्व किया।

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईकांग्रेसरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप