लाइव न्यूज़ :

राणे अपने संस्कार के मुताबिक कर रहे हैं आचरण: शरद पवार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:48 IST

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे अपने ‘संस्कार’ के मुताबिक आचरण कर रहे हैं। राणे को आज दिन में उनके इस बयान को लेकर गिरफ्तार किया गया है कि अगर वह वहां होते तो भारत की आजादी को कितने साल हुए हैं यह भूल जाने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ जड़ देते । पवार से जब उनकी प्रतिक्रिया मांगी गयी तब उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस विषय में नहीं जाना चाहता। वह अपने संस्कारों के मुताबिक आचरण कर रहे हैं।’’ राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘ मैं इस मुद्दे को कोई अहमियत नहीं देता। ’’ राकांपा ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सत्तासीन है। संयोग से राणे ने शिवसेना से अपने करियर की शुरुआत की थी और वह बाद में कांग्रेस में चले गये। अब वह भाजपा में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?