लाइव न्यूज़ :

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन पर भड़के रणदीप सुरजेवाला, कहा, 'दुष्यंत चौटाला की पार्टी हमेशा बीजेपी की 'टीम बी' थी और रहेगी'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 26, 2019 09:29 IST

Randeep Surjewala: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में सरकार गठन के लिए बीजेपी, जेजेपी के बीच हुए गठबंधन की आलोचना की है

Open in App
ठळक मुद्देसुरजेवाला ने जेजेपी पर लगाया बीजेपी का समर्थन न करने के वादे से मुकरने का वादासुरजेवाला ने कहा कि जेजेपी, लोकदल हमेशा से बीजेपी की टीम बी थे और रहेंगे

हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के  बीजेपी के साथ चुनाव के बाद किए गए गठबंधन की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर को जनादेश नहीं मिला था, जबकि जेजेपी बीजपी को समर्थन न देने के अपने वादे से मुकर गई। 

सुरजेवाला ने कहा, 'सच्चाई ये है कि जनता ने खट्टर सरकार को जनादेश नहीं दिया है। सच ये भी है कि जेजेपी ने 10 सीटें बीजेपी के खिलाफ जनता का समर्थन मांगते हुए जीतीं। सच ये भी है कि जेजेपी ने बीजेपी के साथ कभी गठबंधन नहीं करने का ऐलान किया था। सच ये भी है कि सत्ता के गलियारे कसमों और वादों से ज्यादा बड़े बन गए हैं।'

बीजेपी की बी टीम है जेजेपी: रणदीप सुरजेवाला

सुरजेवाला ने लिखा, 'आखिरकार ये साबित हो गया कि जेजेपी और लोकदल हमेशा से बीजेपी की बी टीम थे, हैं और रहेंगे। जब भी बीजेपी समाज को बांटकर सत्ता में आने का प्रयास करेगी, तो कभी राजकुमार सैनी और कभी जेजेपी और लोकदल उसके कठपुतली की तरह उसके साथ खड़ें होंगे। जनता अब सच्चाई से अवगत है।'

हरियाणा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद बीजेपी और जेजेपी ने सरकार गठन के लिए साथ आने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पद बीजेपी के पास रहेगा जबकि जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री पद ऑफर किया गया है।

महज 11 महीने पहले बनी जेजेपी ने अपने पहले विधानसभा चुनावों में 10 सीटें जीतते हुए किंगमेकर बनकर उभरी। 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी ने 40 जबकि कांग्रेस ने 31 सीटें जीतीं, लेकिन किसी भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिली।

टॅग्स :रणदीप सुरजेवालादुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’