लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की किडनी की जांच, अस्पताल प्रशासन ने कराया एडवांस टेस्ट, रिपोर्ट आने के बाद खुलासा 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2020 18:29 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के फोर्थ स्‍टेज किडनी की जांच की गई। उन्‍हें रिम्‍स के पेइंग वार्ड से व्‍हील चेयर की मदद से कार्डियोलॉजी बिल्डिंग लाया गया.

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद की किडनी महज 25 फीसद काम कर रही है.लालू प्रसाद यादव के फोर्थ स्‍टेज के किडनी की जांच की जा रही है.रिम्‍स के पेइंग वार्ड से व्‍हील चेयर की मदद से कार्डियोलॉजी बिल्डिंग लाया गया.

रांचीः बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की आज किडनी की जांच की गई. रिम्स में इलाजरत चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को अस्‍पताल के कार्डियोलॉजी बिल्डिंग के पांचवे तल्ले में जांच के लिए लाया गया.

लालू प्रसाद यादव की किडनी ठीक तरीके से काम कर रही है या नहीं? इसके लिए आज एक महत्वपूर्ण टेस्ट कराया गया है. यहां यूरोलॉजिस्ट डॉ. अरशद जमाल, डॉ. बीसी राणा प्रताप, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुरेश टोप्पो, मेडिसिन के डॉ. डीके झा ने उनका जांच किया. 

लालू प्रसाद यादव के फोर्थ स्‍टेज के किडनी की जांच की जा रही है

जानकारी के अनुसार जब उन्हें किडनी संबंधित जांच के लिए ले जाया गया, उसवक्त अस्पताल अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप और बरियातू थाना के पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे. जब उन्हें किडनी के एडवांस टेस्ट के लिए ले जाया गया, तब वह व्हील चेयर पर बैठे थे. लालू प्रसाद यादव के फोर्थ स्‍टेज के किडनी की जांच की जा रही है.

उन्‍हें रिम्‍स के पेइंग वार्ड से व्‍हील चेयर की मदद से कार्डियोलॉजी बिल्डिंग लाया गया. उनके परिवार के लोग लालू प्रसाद के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हैं. वे लगातार लालू की रिपोर्ट ले रहे हैं. लालू प्रसाद यादव की किडनी महज 25 फीसद काम करने संबंधी डॉ. उमेश प्रसाद के बयान ने लालू प्रसाद यादव के समर्थकों को सकते में डाल दिया था.

उनका अल्ट्रासाउंड किया गया

आज उनका अल्ट्रासाउंड किया गया. रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप ने बताया कि लालू प्रसाद यादव की किडनी की समस्या को देखते हुए अल्ट्रासाउंड के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट से सलाह ली गई थी. यूरोलॉजी विभाग में आज अल्ट्रासाउंड करके देखा गया है. इसबीच मौखिक रूप से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक उनकी किडनी की स्थिति यथावत है.

अब रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति का आकलन किया जा सकेगा. करीब एक घंटे की जांच के बाद उन्हें वापस बरियातू थाना और जेल द्वारा सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों द्वारा पेइंग वार्ड पहुंचाया गया. अब उनका एडवांस टेस्ट कराया गया है.

अगर उनकी स्थिति अच्छी नहीं रही तो आगे बडे़ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह ली जा सकती है. बताया जाता है कि सोमवार को नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रज्ञा पंत घोष ने पेइंग वार्ड जाकर लालू प्रसाद यादव की हेल्थ रिपोर्ट की रिव्यू की थी. रिव्यू के बाद उन्होंने ही अल्ट्रासाउंड की सलाह दी थी. अल्ट्रासाउंड से ही किडनी की वर्तमान स्थिति पता चल सकेगी. यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व लालू प्रसाद यादव का ईलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने मीडिया में बयान जारी कर कहा था कि उनकी किडनी फंक्शनिंग 35 प्रतिशत से घटकर 25 फीसद तक पहुंच चुकी है.

इस बयान पर जेल प्रशासन ने विरोध जाहिर किया था. इसके बाद रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने कारण बताओ नोटिस जारी कर डॉ. उमेश प्रसाद से जवाब तलब किया था. वहीं जवाब में डॉ. उमेश प्रसाद ने मीडिया को सूचना देने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारपटनाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया