लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान की पार्टी में फूट, बागी नेताओं ने किया लोजपा (सेक्युलर) बनाने का ऐलान 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2019 14:42 IST

लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने बताया कि वह और उनके समर्थक लोजपा (सेक्युलर) का गठन करेंगे. इस नई पार्टी में लोजपा के पूर्व सांसद समेत राष्ट्रीय महासचिव तक शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देलोजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा ने पार्टी में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में परिवारवाद हावी है. लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने बताया कि वह और उनके समर्थक लोजपा (सेक्युलर) का गठन करेंगे.

पटना, 13 जूनः केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा में फूट पड़ गई है. पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने बगावती तेवर अख्तियार करते हुए नया मोर्चा बनाने का ऐलान कर दिया है. लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने बताया कि वह और उनके समर्थक लोजपा (सेक्युलर) का गठन करेंगे. इस नई पार्टी में लोजपा के पूर्व सांसद समेत राष्ट्रीय महासचिव तक शामिल हैं. सत्यानंद शर्मा समेत लोजपा के 116 पदाधिकरारियों ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है.

लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा ने पार्टी में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में परिवारवाद हावी है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को कुछ लोग चला हैं, पार्टी में लोकतंत्र खत्म हो गया है. साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में पैसा लेकर उम्मीदवारों को टिकट दिये जाने का आरोप लगाया. उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी वैशाली से लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी को भी पैसा लेकर टिकट दिये जाने का आरोप लगाया. 

उन्होंने कहा कि वह एक दिन भी पार्टी में नहीं रही. इसके बावजूद पैसा लेकर टिकट दे दिया गया. लोजपा के प्रदेश महासचिव समेत कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है. आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में उन्होंने बताया कि वह और उनके समर्थक लोजपा (सेक्युलर) का गठन करेंगे. सत्यानंद शर्मा ने अलग पार्टी का गठन करते हुए रामविलास पासवान पर गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोजापा में परिवारवाद और भ्रष्टाचार दोनों हावी हो गई है. उन्होंने पार्टी पर पैसा लेकर टिकट बांटने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केवल अपने परिवार के लोगों को पार्टी प्रमुख टिकट दे रही है. शर्मा ने आरोप लगाया कि पार्टी संगठन से जुड़े लोगों की लगातार अनदेखी कर रही है. यह केवल परिवार को ही अहमियत दे रही है.

यहां बता दें कि लोजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में छह सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे और सभी सीटों पर जीत हासिल की. इसमें रामविलास पासवान के परिवार के लोग ही चुनाव लड़ रहे थे. रामविलास पासवान ने अपने परंपरागत सीट हाजीपुर से भी अपने भाई को टिकट दिया था. जबकि जमुई सीट पर बेटे चिराग पासवान को टिकट दिया गया. 

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में बिहार में टिकट बंटवारे के बाद पार्टी के नेताओं में असंतोष देखने को मिला था. रामा सिंह पिछले कई दिनों से बागी तेवर अपना रहे थे. तो कई ऐसे लोग भी असंतुष्टों में शामिल हैं, जिन्हें टिकट मिलने की आस थी. लेकिन पूरी नहीं हो सकी थी.

टॅग्स :बिहाररामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील