लाइव न्यूज़ :

Rampur Assembly seat by-election: रामपुर में सपा को झटका, आजम खां के करीबी और मीडिया प्रभारी फसाहत शानू भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2022 19:16 IST

Rampur Assembly seat by-election: भाजपा में शामिल होने के बाद फ़साहत अली 'शानू' ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खां के लिए एक झटका माना जा रहा है।रामपुर में नगर निकाय और वार्ड स्तर तक हर जगह कमल खिलेगा।बिरयानी बनने के बाद तेज पत्ते को निकालकर फेंक दिया जाता है।

रामपुरः उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फ़साहत अली 'शानू' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। कभी आजम खां के बेहद करीबी सहयोगी माने जाने वाले फसाहत अली भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

यह घटनाक्रम आजम खां के लिए एक झटका माना जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के बाद अली ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब रामपुर में नगर निकाय और वार्ड स्तर तक हर जगह कमल खिलेगा।

उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर मुसलमानों को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने चुनाव में मुसलमानों का ठीक वैसे ही इस्तेमाल किया जैसा कि बिरयानी में तेज पत्ते का किया जाता है। उन्होंने कहा कि बिरयानी बनने के बाद तेज पत्ते को निकालकर फेंक दिया जाता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि अली के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और वह भाजपा परिवार में सबका स्वागत करते हैं।

फसाहत अली शानू ने इस साल के शुरू में हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद आजम खां को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाये जाने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तल्ख टिप्पणियां की थी। उन्होंने मुसलमानों का दर्द बयां करते हुए कहा था, ‘‘अब्दुल ही दरी बिछाएगा। अब्दुल ही वोट देगा और अब्दुल ही जेल जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ही बनेंगे।’’ 

टॅग्स :उपचुनावआज़म खानरामपुरसमाजवादी पार्टीBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप