लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र  के CM उद्धव ठाकरे सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज अयोध्या में करेंगा रामलला का दर्शन, कोरोना वायरस की वजह से लिया ये फैसला

By अनुराग आनंद | Updated: March 7, 2020 09:16 IST

रामलला के दर्शन के बाद उनका सरयू नदी के किनारे होने वाली आरती में शामिल होने के कार्यक्रम को कोरोना के खतरे को देखते हुए रद्द कर दिया गया है। यही नहीं वह किसी प्रकार की जनसभा में भी हिस्सा नहीं लेंगे। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत ने  शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की जानकारी दी हैमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सात मार्च को अयोध्या यात्रा से पहले शिवसेना के सदस्य बृहस्पतिवार की दोपहर लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) से वहां के लिए रवाना हुए थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना उद्धव ठाकरे आज अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। अपने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे ने दर्शन करने का फैसला लिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत के मुताबिक उद्धव 7 मार्च को दोपहर में रामलला के दर्शन करेंगे।

इसके अलावा, रामलला के दर्शन के बाद उनका सरयू नदी के किनारे होने वाली आरती में शामिल होने के कार्यक्रम को कोरोना के खतरे को देखते हुए रद्द कर दिया गया है। यही नहीं वह किसी प्रकार की जनसभा में भी हिस्सा नहीं लेंगे। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

Mumbai: Maharashtra Chief Minister and Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray leaves for Ayodhya. pic.twitter.com/AiG08QyR3M— ANI (@ANI) March 7, 2020

शिवसेना नेता संजय राउत ने  शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की जानकारी दी है। इससे अलावा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सात मार्च को अयोध्या यात्रा से पहले शिवसेना के सदस्य बृहस्पतिवार की दोपहर लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) से वहां के लिए रवाना हुए थे। शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे शनिवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भगवान राम की पूजा करेंगे।

28 नवम्बर 2019 को पदभार संभालने वाले ठाकरे राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा न्यास के गठन की घोषणा करने के बाद अयोध्या का दौरा कर रहे हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 18 कोच वाली विशेष रेलगाड़ी को किसी व्यक्ति विशेष ने आईआरसीटीसी के मार्फत मुंबई से अयोध्या और फिर वापसी के लिए बुक किया है।

उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों को लेकर जाने वाली रेलगाड़ी करीब 45 मिनट की देरी से रवाना हुई थीं। इसे कुर्ला के एलटीटी स्टेशन से दोपहर सवा एक बजे रवाना होना था। अधिकारी के मुताबिक रेलगाड़ी शुक्रवार की शाम को अयोध्या पहुंचेगी और अगले दिन वहां से वापस आएगी। उन्होंने कहा कि विशेष रेलगाड़ी के नौ मार्च की सुबह पांच बजे एलटीटी पहुंचने की संभावना है।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रअयोध्याशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप