लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने संजय राउत पर लगाया शिवसेना को तोड़ने का आरोप, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 21, 2022 09:48 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है। अठावले से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने आरोप लगाया था कि शिवसेना को राकांपा प्रमुख शरद पवार ने तोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देरामदास अठावले ने कहा कि अगर शिवसेना और राकांपा एक साथ नहीं आते तो भाजपा और शिवसेना की सरकारें महाराष्ट्र में आ जातीं।रामदास कदम ने कहा था कि मैंने 52 साल पार्टी में काम किया और अंत में मुझे निकाल दिया गया।

नई दिल्ली: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शिवसेना में विभाजन के लिए संजय राउत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने राउत के इशारे पर ही राकांपा के साथ गठबंधन किया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अठावले ने कहा, "शिवसेना को तोड़ने वाले शरद पवार नहीं संजय राउत थे। उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के कहने पर ही एनसीपी के साथ जाने का फैसला किया।"

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अगर शिवसेना और राकांपा एक साथ नहीं आते तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना की सरकारें महाराष्ट्र में आ जातीं। अठावले ने ये भी कहा कि यदि शिवसेना और राकांपा एक साथ नहीं आते तो महा विकास अघाड़ी कभी नहीं बनती और इसलिए महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की सरकार होती। 

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने आरोप लगाया कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शिवसेना को तोड़ा। उन्होंने कहा था कि पवार ने व्यवस्थित रूप से पार्टी को कमजोर किया है। कदम ने कहा था कि हममें से किसी को यह मंजूर नहीं था कि शिवसेना प्रमुख के बेटे राकांपा और कांग्रेस के मंत्रियों के साथ बैठे। अगर एकनाथ शिंदे ने यह कदम नहीं उठाया होता तो शिवसेना के पास 10 विधायक भी नहीं होते।

अपनी बात को जारी रखते हुए रामदास कदम ने कहा था कि मैंने 52 साल पार्टी में काम किया और अंत में मुझे निकाल दिया गया। मैं एकनाथ शिंदे के साथ आए विधायकों को धन्यवाद दूंगा। इस बीच राहुल शेवाले ने कहा, "उद्धव ठाकरे भाजपा के साथ गठबंधन के लिए तैयार थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक एक घंटे तक चली लेकिन शिवसेना के कुछ विधायकों के गतिरोध के कारण ऐसा नहीं हो सका।"

टॅग्स :Ramdas Athawaleशिव सेनासंजय राउतBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण