रामविलास पासवानः पार्थिव शरीर पर सीएम नीतीश, सुशील मोदी और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 9, 2020 09:28 PM2020-10-09T21:28:03+5:302020-10-09T21:37:35+5:30

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। 

Ram Vilas Paswan Patna airport Bihar Chief Minister Nitish Kumar, Sushil Modi, Ravi Shankar Prasad, Tejashwi Yadav pay tribute | रामविलास पासवानः पार्थिव शरीर पर सीएम नीतीश, सुशील मोदी और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

Highlightsकेंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना में होने वाले अंतिम संस्कार में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित नेता, उत्कृष्ट सांसद और सक्षम प्रशासक खो दिया है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के पटना हवाई अड्डे पर उनके बेटे चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।  

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना में होने वाले अंतिम संस्कार में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। एक आधिकारिक बयान तथा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित नेता, उत्कृष्ट सांसद और सक्षम प्रशासक खो दिया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्री और LJP के नेता रामविलास पासवान को उनके घर पर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजकीय सम्मान के साथ होगा पासवान का अंतिम संस्कार, प्रसाद करेंगे केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया और पासवान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। सूत्रों के अनुसार, बैठक में फैसला किया गया कि प्रसाद दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार में भारत सरकार और केंद्रीय मंत्रिमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है।

पासवन की पुत्री ने पार्थिव शरीर आने पर पटना हवाईअड्डे में प्रवेश से मना करने पर हंगामा किया

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पटना आने पर उनकी प्रथम पत्नी की पुत्री और दामाद ने हवाईअड्डे पर उस समय हंगामा किया, जब उन्हें दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन करने के लिये अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। पासवान की पुत्री आशा देवी और दामाद अनिल साधु ने राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कार के सामने हंगामा किया जब वे लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक के अंतिम दर्शन करने आए थे। आशा पासवान और अनिल कुमार साधु ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे थे।

पासवान के दामाद साधु ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ ऐसे दुखद अवसर पर राजनीति क्यों की जा रही है? उनकी पुत्री और परिवार के सदस्यों को हवाई अड्डे पर प्रवेश क्यों नहीं करने दिया जा रहा है। ’’ पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को विशेष विमान से पटना हवाईअड्डे लाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, राजद नेता तेजस्वी यादव, राजीव प्रताप रूडी समेत कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने हवाईअड्डे पर पहुंचे। हवाईअड्डे पर काफी की संख्या में समर्थक भी रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

गौरतलब है कि आशा देवी रामविलास पासवान और उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी की पुत्री हैं जो अभी भी बिहार के खगड़िया जिले में सहरबन्नी गांव में रहती हैं। राजकुमारी देवी से पासवान की एक और पुत्री उषा देवी हैं। पासवान ने राजकुमारी देवी से 1960 में विवाह किया था और बाद में यह बात बतायी थी कि 1981 में उनका तलाक हुआ। रामविलास पासवान ने रीना शर्मा से 1983 में विवाह किया और इनका एक पुत्र चिराग और एक पुत्री हैं।

 

 

Web Title: Ram Vilas Paswan Patna airport Bihar Chief Minister Nitish Kumar, Sushil Modi, Ravi Shankar Prasad, Tejashwi Yadav pay tribute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे