लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान ने तोड़ी विधानसभा की मर्यादा, पत्नी और समर्थकों के साथ सदन में जा बैठे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2019 19:49 IST

राम विलास पासवान न तो विधान सभा के सदस्य हैं और न हीं उनकी पत्नी रीना पासवान. यही नहीं उनके दामाद मृणाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. इसके अलावे उनके कई समर्थक भी सदन के मेज पर जा बैठे, जो नियमों का सरासर उल्लंघन माना जा रहा है.

Open in App

केन्द्रीय मंत्री व लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होते हीं सदन की मर्यादा को भी तार-तार करते हुए बिहार विधानसभा के सदन में जा बैठे. इस दौरान वह खुद तो सदन के मेज पर बैठे हीं इस दौरान उनकी पत्नी रीना पासवान के अलावे उनके दामाद व अन्य समर्थक भी सदन में जा बैठे.

जानकारों की मानें तो सदन का सदस्य नहीं होने पर उस सदन में प्रवेश निषेध माना जाता है. सदन के मेज पर अथवा वेल में वही व्यक्ति प्रवेश कर सकता है, जो उस सदन का सदस्य निर्वाचित हुआ हो. लेकिन राम विलास पासवान न तो विधान सभा के सदस्य हैं और न हीं उनकी पत्नी रीना पासवान. यही नहीं उनके दामाद मृणाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. इसके अलावे उनके कई समर्थक भी सदन के मेज पर जा बैठे, जो नियमों का सरासर उल्लंघन माना जा रहा है. जीत की खुशी में पासवान ने न केवल सदन की मर्यादा का उल्लंघन कर दिया बल्कि अपने चहेतों के साथ भी सदन में प्रवेश कर सदन की गरिमा को भी तार-तार कर दिया है.

जानकारों की अगर मानें तो यह शायद पहलीबार हुआ है जब कोई बगैर सदस्यता ग्रहण किये व्यक्ति सदन में जा बैठा, वह भी अपने समर्थकों के साथ. हालांकि इसपर उनके अथवा उनके समर्थकों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाइ हो इसकी संभावना न के बराबर है, क्योंकि वह भी सत्तारूढ़ दल राजग के सहयोगी हैं.

हालांकि इस संबंध में जब विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो वह फोन पर उपलब्ध नहीं हो सके. लेकिन सदन की कार्यवाही के जानने वालों का मानना है कि यह सदन के अवमानना का मामला बनता है. सदन के सदस्य चुने जाने बगैर कोई सदन में प्रवेश करता है तो विधानसभा अध्यक्ष को उसे जेल भेज देने तक का अधिकार प्राप्त है. नियमानुसार कोई पूर्व विधायक भी सदन में प्रवेश नहीं कर सकता, वह किसी भी दीर्घा में जाकर सदन की कार्यवाही देख सकता है, लेकिन सदन के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता. लेकिन यहां राम विलास पासवान की ने अपनी पत्नी व अन्य ऐसे लोगों के साथ नियमों का उल्लंघन किया जो किसी भी सदन के सदस्य तक नहीं हैं.   

टॅग्स :बिहाररामविलास पासवानलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो