राम-रहीम के अहम मामले पर फैसला आज, फिर पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई गई सुरक्षा 

By भाषा | Published: January 11, 2019 09:45 AM2019-01-11T09:45:39+5:302019-01-11T09:45:39+5:30

पुलिस ने कहा कि सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय के नजदीक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ram-Rahim's decision on killing journalist today, Punjab increased security in Haryana | राम-रहीम के अहम मामले पर फैसला आज, फिर पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई गई सुरक्षा 

फाइल फोटो

Highlightsहरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने कहा, "हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।" 51 वर्षीय राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।

एक पत्रकार की हत्या के मामले में पंचकूला अदालत द्वारा शुक्रवार को फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस मामले में आरोपी है। 

हरियाणा में, विशेषकर पंचकूला, सिरसा (डेरा मुख्यालय) और रोहतक जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। यहां कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिये राज्य सशस्त्र पुलिस की कई कंपनियों, दंगा विरोधी पुलिस और कमांडो बल को तैनात किया जा रहा है।

हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने कहा, "हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।" 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी जिलों की पुलिस को लोगों को गैरजरूरी रूप से जमा होने से रोकने और अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में नाकेबंदी भी की गई है।

पुलिस ने कहा कि सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय के नजदीक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

अगस्त 2017 में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के दौरान हरियाणा के सिरसा और पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

51 वर्षीय राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।

English summary :
Verdict on Gurmeet Ram Rahim Singh in murder case: Security has been beefed up in many areas of Haryana and Punjab in view of the verdict by Panchkula Court (CBI Court) on Friday in the murder case of of a journalist involving Gurmeet Ram Rahim Singh who is a prime accused. Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim, who is in jail, is accused in this case.


Web Title: Ram-Rahim's decision on killing journalist today, Punjab increased security in Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे